Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नालंदा में चेकडैम निर्माण के लिए किया गया टीम गठन
बिहार

नालंदा में चेकडैम निर्माण के लिए किया गया टीम गठन

March 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहारशरीफ। जिले के किसनों को राहत देने के लिए नहरों (पइन) में आठ चेकडैम बनाने हैं। योजना की स्वीकृति दे दी गयी है। दो का निर्माण शुरू हो चुका है। विडंबना यह कि छह का काम अभी पेंडिंग पड़ा है। वैसे, भूमि संरक्षण विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में इन जगहों पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। मई तक हर हाल में काम को पूरा कर लेना है।

शराबबंदी संशोधन विधेयक विधानसभा से पास

auto

योजना पर करीब 64 लाख खर्च होगा। सभी चेक डैम बन जाएंगे तो बिहारशरीफ और कतरी सराय की 12 पंचायतों के हजारों हेक्टेयर खेतों की सिंचाई आसान हो जाएगी। नदियों से निकली नहरों के पानी का सालों भर इस्तेमाल होगा तो उपज बढ़ेगी। बिहारशरीफ की पटलपुरा पंचायत के मुस्तापुर के पास तारापर पइन और कतरीसराय के कटौना के पास सहजोग नहर में डैम बनाने के लिए मिट्टी खुदाई का काम शुरू हो चुका है।

Breaking: झारखंड सरकार ने दे दिया रामनवमीं जुलूस का परमिशन, देखें! डिटेल

खास यह कि आठ में से दो की लंबाई 20 फीट, तीन की 28 तो तीन अन्य 30 फीट लंबा चेक डैम होगा।इसके लिए संवेदक नहीं चेक डैम का निर्माण चयनित गांव के किसान खुद कराएंगे। इसके लिए किसानों की 15 सदस्य कमेटी बनायी गयी है। इन्हीं में से एक को अभिकर्ता बनाया गया है। कमेटी को पहले खुद की पूंजी लगाकर निर्माण कार्य पूरा करना है। उसके बाद विभाग स्थलीय जांच कराएगा। सब कुछ नियम के अनुसार रहा तो राशि का भुगतान किया जाएगा।

कर्मचारियों को मोदी सरकार बड़ा तोहफा, डीए में बढ़ोतरी का ऐलान

चेक डैमों का निर्माण हो जाने पर नहरों के पानी से सिंचाई करना सहज होगा। खरीफ के साथ रबी की खेती में पटवन की समस्या नहीं रहेगी।अमूमन बारिश के दिनों में कहीं बाढ़ से तबाही मचती है तो कहीं पानी के लिए हाई तौबा मचती है। बरसात खत्म होते हैं नहरों में पानी भी खत्म हो जाता है किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह से मानसून पर निर्भर हो जाते हैं।इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि दो का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। शेष का भी एक सप्ताह के अंदर काम चालू होगा। किसानों की गठित कमेटियों को समय पर काम पूरा करने को कहा गया है। धरती पुत्रों को इससे कई फायदे होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article”मध्यस्ता” में बोले न्यायाधीश, सभी को न्याय दिलाना है विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य
Next Article छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.