WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गुमला। संत अलोईस उ.वि. कुदा की छात्रा अमृता कुमारी की मैट्रिक के प्रवेश पत्र पर संस्कृत की जगह अरबी भाषा अंकित हो गया। फिर भी अमृता शनिवार को ग्लॉसप मेमोरियल हाई स्कूल कामडारा के सेंटर में पहुंची और अरबी भाषा में परीक्षा दे डाली, जबकि वह अरबी भाषा नहीं जानती है।
पूछे जाने पर उसने बताया कि उसने वैकल्पिक विषय के रूप में संस्कृत भरा था। मगर प्रवेश पत्र में अरबी प्रिंट हो गया। अरबी भाषा में उसने कैसे परीक्षा दे दी तो उसने हंसते हुए कहा कि सब्जेक्टिब को छोड़ दिया। ऑब्जेक्टिक प्रश्न भी जैसा समझ में आया, भर दिया।

