Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 03:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “गलत नाम जुड़े न, योग्य वोटर छूटे न”, देवघर में विनोद पांडेय का मंत्र
Headlines

“गलत नाम जुड़े न, योग्य वोटर छूटे न”, देवघर में विनोद पांडेय का मंत्र

June 13, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Deoghar : “कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रहना चाहिए और किसी गलत व्यक्ति का नाम सूची में नहीं जुड़ना चाहिए।” झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने देवघर में आयोजित बूथ एजेंट और बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को यही सबसे बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मतदाता सूची की निगरानी और बूथ स्तर पर सक्रियता ही संगठन की असली ताकत साबित होगी। खिजुरिया स्थित एक विवाह भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि चुनाव सिर्फ मतदान के दिन नहीं जीते जाते, बल्कि उसकी तैयारी महीनों पहले बूथ स्तर से शुरू हो जाती है। इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा।

auto

मतदाता सूची पर रखनी होगी पैनी नजर

विनोद पांडेय ने कहा कि बीएलए-2 की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनका पहला दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। साथ ही यह भी देखना होगा कि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार लोगों के संपर्क में रहें और मतदाता सूची से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखें। अगर कहीं कोई गड़बड़ी दिखे तो उसे तत्काल संबंधित स्तर पर उठाया जाए।

बूथ कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों में हो बेहतर तालमेल

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ कमेटी के सदस्यों को पंचायत समिति के सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना होगा। जब सभी लोग मिलकर काम करेंगे, तभी संगठन की ताकत जमीन पर दिखाई देगी। विनोद पांडेय ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की आंख और कान होता है। उसे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी जानकारी होनी चाहिए। लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें संगठन तक पहुंचाना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बिहार के उदाहरण से किया सतर्क

अपने संबोधन में उन्होंने बिहार में चुनाव से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत रहने और हर प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है और यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सके।

हफीजुल हुसैन ने भी किया सजग रहने का आह्वान

कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हुसैन ने भी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने आसपास के लोगों की मतदाता सूची की स्थिति पर नजर रखें। अगर किसी का नाम नहीं जुड़ा है या किसी प्रकार की समस्या है तो उसकी सूचना तुरंत बूथ कमेटी और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि झामुमो का हर कार्यकर्ता संगठन का प्रहरी है और उसे पूरी सजगता के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

संगठनात्मक मजबूती पर रहा जोर

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाकर काम करने की अपील की। वहीं वरिष्ठ नेता सुरेश साह ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें पार्टी हित में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। शिविर में पार्टी नेत्री सह डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, परिमल सिंह, दिलावर हुसैन, नर्सिंग मुर्मू, अब्दुल मतीन, प्रदीप चौधरी, नंदकिशोर दास, ललन मंडल, राहुल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : गोड्डा में विनोद पांडेय का आह्वान- मतदाता सूची की निगरानी करें कार्यकर्ता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोड्डा में विनोद पांडेय का आह्वान- मतदाता सूची की निगरानी करें कार्यकर्ता
Next Article राशिफल @ 14 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.