Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिलजुलकर रहे लोग, कुछ लड़ाने की करेंगे कोशिश: मुख्यमंत्री नीतीश
बिहार

मिलजुलकर रहे लोग, कुछ लड़ाने की करेंगे कोशिश: मुख्यमंत्री नीतीश

April 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारा से सब लोग मिलजुल कर रहें। बहुत सारे लोग आपस में लड़ाने की कोशिश करेंगे। आप लोगों ने जिस तरह हमेशा मेरा साथ दिया है, समर्थन दिया है, उसे हम जीवन भर भूल नहीं सकते हैं। आगे भी हमसे जो भी संभव होगा, हम आपकी सेवा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अपने पुराने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि एक बार फिर से हम सभी जगहों पर जाकर घूम लें। आज भी हम अनेक जगहों पर लोगों से मिलते हुए आपके बीच आये हैं। आप सभी लोगों को यहां देखकर मुझे खुशी हुई है। यहां के लोगों ने अपनी समस्याओं की जानकारी मुझे दी है। उन समस्याओं पर गौर करके उचित कार्रवाई की जायेगी। आप लोगों का हमेशा से सहयोग मिलता रहा है। हमारी कोशिश रहेगी कि आपकी सेवा करते रहें। हमारा एक ही आग्रह है कि समाज में प्रेम और भाईचारे का माहौल बनाये रखिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बहुत लोग समाज में झगड़ा लगाने के चक्कर में रहते हैं लेकिन हम शुरु से ही कहते रहे हैं कि समाज में आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हमलोगों ने बिहार में विकास के काफी काम किये हैं। बिहार की महिलाओं में अब काफी जागृति आई है। गरीब-गुरबा तबके के लोगों को आगे बढ़ाने में सरकार ने काफी मदद की है। बिहार में पहले क्या स्थिति थी। अब माहौल में कितना परिवर्तन हुआ है, इसे याद कर लीजिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा विनम्र आग्रह है कि नई पीढ़ी के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश जरुर दीजिएगा। समाज में एकता के लिए आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल जरुरी है। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सैदी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर तथा वादी में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री स्व गुरू सहाय लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मुख्यमंत्री ने बरबिगहा मोड़ पर भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअग्नि पीड़ितों के बीच विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया चेक वितरण
Next Article डिजिटल एजुकेशन के लिए जागरूक करती टीम पहुंची मोतिहारी

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Headlines

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
Headlines

उद्योग नीति 2026 का रोडमैप तैयार : IIM बोधगया बनेगा रिसर्च पार्टनर, घर बैठे मिलेगा रोजगार

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026

उद्योग नीति 2026 का रोडमैप तैयार : IIM बोधगया बनेगा रिसर्च पार्टनर, घर बैठे मिलेगा रोजगार

September 25, 2026

डिजिटल हेल्थ में बिहार का बजा डंका, दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

September 25, 2026

पंचायती राज विभाग ने दिया 1850 करोड़ का पाई-पाई हिसाब, संघ के दावों की निकाली हवा

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.