Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 02:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के अस्पताल पर लगी सील
Headlines

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के अस्पताल पर लगी सील

April 6, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के गैरकानूनी धंधों पर सरकारी डंडा चलना शुरू हो गया है। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा याकूब कुरैशी का हॉस्पिटल बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

अल्लीपुर गांव में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक मीट फैक्ट्री लंबे समय से बिना लाइसेंस चल रही थी। पुलिस ने याकूब समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और पुराने आपराधिक मामले खंगाल कर गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस द्वारा जारी किए गए नोटिस का भी याकूब कुरैशी ने कोई जवाब नहीं दिया है। फैक्ट्री से बरामद मीट को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जाता है कि नियम विरुद्ध बनी याकूब की मीट फैक्ट्री को भी गिराया जा सकता है।

Advertisement

सिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई सील
हापुड़ रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल का संचालन याकूब कुरैशी का परिवार करता था। बिना रजिस्ट्रेशन के ही यह अस्पताल चल रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग ने भी याकूब कुरैशी पर शिकंजा कस दिया है। इसकी पहले से ही भनक लगने पर याकूब ने अस्पताल का संचालन बंद कर दिया। बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. जावेद हुसैन और डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सिटी हॉस्पिटल पहुंची। डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था। इसलिए इस पर सील लगाई गई है। इस दौरान नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि 2019 से सिटी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं कराया गया था। तीन बार नोटिस देने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। मेरठ में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी हाल में बिना पंजीकरण चल रही पैथोलॉजी लैब के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
Next Article झारखंड सरकार की बंपर कमाई, जानें ! वित्तीय वर्ष 2021-22 में कर संग्रह का आंकड़ा

Related Posts

Headlines

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026
Headlines

रजरप्पा से लौट रही कार हादसे का शिकार, पटना के एक युवक की मौत, तीन गंभीर

September 26, 2026
Headlines

सीमा पार से साजिशों पर फुल स्टॉप, भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब केंद्र-बिहार का साझा पहरा

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 27, 2026

IIM कलकत्ता देगा ट्रेनिंग, पाकुड़ की महिलाएं बनेंगी सफल बिजनेस वुमन

September 26, 2026

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

September 26, 2026

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.