Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 06:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन
बिहार

स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

April 11, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सहरसा। जिले के सदर अस्पताल सहरसा में एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी विभाग का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। जन स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील सरकार ही ऐसा कर सकती है। इसके साथ ही जिले में अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मरीजों को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध होगी।

इस वर्चुअल उद्घाटन के दौरान सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा, उप विकास आयुक्त साहिला, सिविल सर्जन डा. के. के. मधुप सहित सभी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अन्य स्वास्थ्य कर्मी, केयर इंडिया एवं हावर्ड ह्युमेटेरियन इनिशियेटिव के प्रतिनिधि प्रिंट एंड इलेक्ट्रोनिक मिडिया के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

राज्य स्वास्थ्य समिति, केयर इंडिया एवं हावर्ड ह्युमेटेरियन इनिशियेटिव के सहयोग से जिले में आरंभ की गई एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी विभाग के उद्घाटन भाषण को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया इसके आरंभ हो जाने से जिले वासियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाऐं मिल पायेंगी। यहां आने वाले मरीजों के लिए तीन प्रकार के कक्षों का निर्माण किया गया है। जो क्रमशः हरा, पीला एवं लाल रंग के हैं। इसमें से पहला कक्ष, हरा कक्ष है जिसे ट्रायल रूम भी कहा जाता हैं। जिसमें मरीजों की जांच होगी और यह निर्णय लिया जाएगा कि इन्हें किस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाऐं दी जा सकती हैं। तद्नुसार आगे मरीजों का इलाज किया जाएगा। वहीं अति गंभीर रोगियों के लिए लाल रंग के कक्ष में भेजा जाएगा। ये कमरें कई प्रकार की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस हैं। जहां मरीजों को समुचित इलाज हो सकेगा।

हावर्ड ह्ययुमेटेरियन इनिशियेटिव (एचएचआई) के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा संस्था द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को जनवरी 2022 से ही प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के कामों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे ने वर्चुअल तौर पर एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी विभाग का उद्घाटन करते हुए कहा किसी अस्पताल का दर्पण होता है इमरजेंसी विभाग। अस्पताल पहुँचने वाले व्यक्ति जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगा लेते हैं कि यहां उन्हें किस प्रकार की चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाएगी एवं उनका क्या स्तर होगा। उन्होंने बताया भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयास किये जा रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने हावर्ड ह्युमेटेरियन इनिशिएटिव के सहयोग के लिए उनके प्रतिनिधि डेविड विल्स एवं केयर इंडिया के राज्य स्तर के प्रतिनिधि डा. संजय बाबु को भी इसके लिए आभार प्रकट किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोरखपुर : जनता दरबार में पहुंच फरियादियों ने मुख्यमंत्री को सुनाया दर्द
Next Article गांव से पलायन रोकने के लिए देश में बनेगा तीन सौ मॉडल कलस्टर : गिरिराज सिंह

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.