अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित कुम्हरलालो मोड़ के पास शुक्रवार की सबहु दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।वहीं एक दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से गिरिडीह सदर भेज दिया गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पालगंज निवासी उपेंद्र लाहकार,उसकी मां तथा बेटी ऑटो से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इस बीच ओवरटेक करने के चक्कर में एक ऑटो ने दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
इस दौरान ऑटो सवार महिला सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान कल्पना देवी ( 70 ) के रूप में हुई है। हादसे में उपेंद्र लाहकार ओर उसकी बेटी घायल हो गई हैं। इसका इलाज सदर में चल रहा है। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

