Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 12:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए स्पेशल ब्रांच के डीएसपी
झारखंड

नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए स्पेशल ब्रांच के डीएसपी

April 18, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

हजारीबाग। स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा पत्नी की अनुपस्थिति में अपने ही फ्लैट में नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है। डीएसपी के इस करतूत का भंडाफोड़ उनकी ही पत्नी ने किया है। सोमवार सुबह जब वह पटना से शादी समारोह में हिस्सा लेकर हजारीबाग मिशन रोड स्थित विजयश्री अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में पहुंची तो डीएसपी को नौकरानी के साथ देख आग-बबूला हो गयी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ।
डीएसपी की पत्नी ने अपने पति के चरित्र पर सवाल उठाए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची। लेकिन मामला डीएसपी स्तर का होने के कारण शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन जब राज्य मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारियों पर दबाव बनाया गया तब डीएसपी के खिलाफ पुलिस सक्रिय हुई। पत्नी के मुताबिक डीएसपी का घर की नौकरानी के साथ पहले से अवैध संबंध है। डीएसपी भी पत्नी के लगाए गये आरोप का जवाब देने से बचते रहे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर शादी समारोह में गई थी। इसी दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी कि उनका पति किसी महिला के साथ गलत तरीके से अपार्टमेंट में रह रहा है। इस सूचना के बाद वह सोमवार को पटना से चार बजे सुबह हजारीबाग स्थित फ्लैट पहुंची।

अपने परिजनों के साथ जब वह अपार्टमेंट पहुंची तो उसने फ्लैट में डीएसपी पति के साथ महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी हंगामा करने लगी और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मामला डीएसपी स्तर का होने के कारण घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई लेकिन डीएसपी पर कार्रवाई की बजाय महिला को ही डांट-फटकार लगाने लगी। इसके बाद डीएसपी की पत्नी जो किसी आईपीएस अधिकारी की बेटी बताई जाती है। उसने राज्य मुख्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध करा दी। राज्य मुख्यालय के सक्रिय होते ही पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

इसके बाद डीएसपी की पत्नी को मनाया जाने का दौर शुरू हो गया। खुद डीएसपी आगे से इस तरह की गलती नहीं करने का आश्वासन देते रहे और अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास करते रहे । मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण हो-हंगामे के बाद सदर अंचल इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पत्नी के आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी। वहीं इस मामले में समाचार लिखे जाने तक बड़ा बाजार और महिला थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिर्वाचन आयोग ने केंद्रीय मंत्रियों के झारखंड दौरे पर रोक लगाने से किया इंकार
Next Article उप्र: बस और बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर, छह लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.