Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 03:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उप्र: बस और बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर, छह लोगों की मौत
Headlines

उप्र: बस और बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर, छह लोगों की मौत

April 19, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में सोमवार देर रात को प्राइवेट बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच बोलेरो सवार और एक बस का सवार यात्री है जबकि चार लोग घायल हैं। हादसे के बाद बस पलट गई। उसमें कितने यात्री घायल हैं, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कोहड़ा गांव के रविंद्र तिवारी की बेटी की तिलक रुद्रपुर के रैश्री गांव में इंद्रदेव दूबे के घर आई थी। सोमवार की रात तिलक समारोह के बाद बोलेरो से सभी लोग कुशीनगर लौट रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर इंदूपुर काली मंदिर के सामने गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस से बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार रामप्रकाश सिंह (65), बोलरो चालक वशिष्ठ सिंह (45), सुभग गुप्ता (65) और अंकुर पाण्डेय (18) और बस में सवार यात्री देवरिया के रुद्रपुर निवासी रामानंद (35) की मौत हो गई है। वहीं एक मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी थी। हादसे में गौरव, कमला, रामसूरज और एक अन्य घायल हैं। टकराने के बाद बस पलट गई, जिसमें कई सवारी के घायल होने की खबर है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य करते हुए सभी को अस्पताल भेजा हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए स्पेशल ब्रांच के डीएसपी
Next Article आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2022 के मजबूत वित्तीय परिणामों की घोषणा की

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026
Headlines

भागलपुर-कटिहार रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीएम सम्राट ने केंद्र का जताया आभार

October 15, 2026
Headlines

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026

भागलपुर-कटिहार रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीएम सम्राट ने केंद्र का जताया आभार

October 15, 2026

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.