Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत सोरेन ने संभाली दूसरी बार झारखंड की कमान
रांची

हेमंत सोरेन ने संभाली दूसरी बार झारखंड की कमान

December 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। महागठबंधन विधायक दल के नेता व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में रविवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे हेमंत सोरेन के साथ तीन मंत्री कांग्रेस के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर था। मोरहाबादी स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह में मौजूद थे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, शरद यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद कनिमोझी, भाकपा महासचिव डी राजा, डीएमके से एमके स्टालिन, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, आरपीएन सिंह, तेजस्वी यादव, शिवानंद तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Advertisement Advertisement

लोगों के सपनों को पूरा करेगी नई सरकारः हेमंत

शपथ ग्रहण से ठीक पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन राज्य के नव निर्माण का संकल्प दिवस है। झारखंड के नवनिर्माण का आगाज हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने की दिशा में नयी सरकार सदैव कार्य करेगी।

हेमंत सोरेन का परिवार भी समारोह में पहुंचा। मंच पर हेमंत के पिता व झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन मौजूद रहे। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत परिवार के बाकी सदस्य भी समारोह में उपस्थित थे।

हेमंत सोरेन दूसरी बार बने मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। झामुमो-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी। हेमंत के पिता शिबु सोरेन भी 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तीनों कार्यकाल में वह सिर्फ 10 महीने 5 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, जो हेमंत के एक कार्यकाल से काफी कम है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री योगी से मिले गोविंदा, राजनीतिक अटकलें हुईं तेज
Next Article नए साल में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बढ़ेगी हलचल

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.