Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री योगी से मिले गोविंदा, राजनीतिक अटकलें हुईं तेज
देश

मुख्यमंत्री योगी से मिले गोविंदा, राजनीतिक अटकलें हुईं तेज

December 29, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गोरखपुर। फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान दोनों लोगों के बीच विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गोविंदा से कहा कि यूपी में शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। यहां आपको भी फिल्मों की शूटिंग करवानी चाहिए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने गोविंदा को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रयागराज कुंभ- 2019’ पुस्तक भेंट की। गोविंदा के सीएम से मिलने के बाद राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं।

योगी आदित्यनाथ ने गोविंदा को बताया कि दो वर्ष के अंदर पूरे प्रदेश में टूरिज्म को काफी बढ़ावा दिया गया है। गोरखपुर में भी रामगढ़ ताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया गया है। सीएम ने गोविंदा को बीते वर्ष हुए कुंभ मेले की विस्तार से जानकारी दी। गोविंदा को मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे इसे विश्वस्तरीय बनाया गया। मन्दिर में गोविंदा ने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किये और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। गोविंदा के योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद इस बात की राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं कि अब गोविंदा भी अगले विधानसभा चुनाव तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं जबकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला का कहना है कि यह एक अनौपचारिक मुलाकात थी। इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 100 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान लम्बे समय से लंबित मामलों को योगी ने गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र मौके पर ही अधिकारियों को सौंपा और तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। योगी करीब एक घण्टे जनता दर्शन में रहे। सुबह सात बजे के करीब वह मन्दिर के हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे, जहां फरियाद के लिए तड़के से ही बड़ी संख्या गोरखपुर और आसपास के लोग जमे हुए थे। गुरु गोरखनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और फिर कुछ समय गोशाला में गायों के बीच रहे। हमेशा की तरह इस बार भी पुलिस के मामले ज्यादा आये।

मुख्यमंत्री के जाने के बाद बचे हुए करीब 100 फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने सुनीं। वहां पर इस दौरान एडीजी दावा शेरपा, आइजी जयनारायण सिंह, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएए का समर्थन करने वाली बसपा विधायक रामबाई को मायावती ने ​किया निलम्बित
Next Article हेमंत सोरेन ने संभाली दूसरी बार झारखंड की कमान

Related Posts

Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.