Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 05:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चाईबासा से दो लाख के ईनामी पीएलफआई जोनल कमांडर संतोष गिरफ्तार
झारखंड

चाईबासा से दो लाख के ईनामी पीएलफआई जोनल कमांडर संतोष गिरफ्तार

July 16, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

चाईबासा। पुलिस ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर और दो लाख के इनामी नक्सली संतोष कंडुलना को गिरफ्तार किया है। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को आयोजित पत्रकार में बताया कि संतोष कंडुलना पर प. सिंहभूम के गुदड़ी, बंदगांव, तोरपा, तपकरा, रनिया, खूंटी, सोनुवा और मुरहू थाना में हत्या और हत्या के प्रयास समेत कुल 33 मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार द्वारा उसके ऊपर दो लाख का इनाम रखा गया है। संतोष कंडुलना के पास से एक लोडेड एके-47 राइफल, एके-47 की दो मैगजीन, 103 जिंदा गोली, पीएलएफआई का रसीद बुक, दो टचस्क्रीन एवं छह कीपैड मोबाइल, पांच सिम कार्ड, चितकबरा पाउच, काले रंग का पिट्ठू बैग और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये हैं।

एसपी ने बताया कि संतोष की गिरफ्तारी बंदगांव थाना क्षेत्र स्थित सोगा गांव में उसकी ससुराल से की गयी। एसपी ने बताया कि 14 जुलाई को संतोष के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। संतोष कंडुलना के सोगा गांव में होने की सूचना पाकर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की। इसी क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति घर के पिछले दरवाजे से फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा। लेकिन पुलिस बल की घेराबंदी के कारण उसे समर्पण करना पड़ा। छापामारी टीम में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के 2आईसी विकास सिंह, चाईबासा के एएसपी ऑपरेशन उमेश कुमार साह, एएसपी सह एसडीपीओ कपिल चौधरी, बंदगांव के थाना प्रभारी विकास कुमार, टेबू थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा, बंदगांव थाना के पुलिस पदाधिकारी, सैट 55 का सशस्त्र बल, सीआरपीएफ 60 क्यूआरटी, झारखंड जगुआर की 15वीं बटालियन तथा 194 बटालियन सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाकूबाजी में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Next Article निलंबित खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद को कोर्ट से मिली जमानत

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
झारखंड

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026
Headlines

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026

भागलपुर-कटिहार रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीएम सम्राट ने केंद्र का जताया आभार

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.