Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तरुण गोगोई ने की केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना
देश

तरुण गोगोई ने की केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना

January 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुवाहाटी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को भाजपा नेतृत्वाधीन केंद्र और राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। वे गुवाहाटी के दिसपुर स्थित सरकारी आवास में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

गोगोई ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश के सामने बेरोजगारी, नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए), शिक्षा, मूल्य वृद्धि आदि समस्याएं मौजूद हैं, जिनको लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। राजनीति, आर्थिक नीति और समाज नीति समेत सभी क्षेत्रों में अस्थिरता का दौर चल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर शनि की दशा चल रही है।

Advertisement Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरी जेड सुरक्षा को हटाने के पीछे मुख्य कारण मेरे द्वारा सीएए का विरोध करना है। सवालिया लहजे में गोगोई ने पूछा कि यदि मेरी सुरक्षा व्यवस्था इतनी अच्छी है तो मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल स्वयं क्यों जेड सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं।

वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत पर निशाना साधते हुए गोगोई ने कहा कि वे स्वयं को बेहद बुद्धिमान मानते हैं। उन्होंने हिमंत पर कई टीवी चैनल खोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे चैनल को पत्नी का बताते हैं। हिमंत के बांग्लादेश जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पूजा करने जाते हैं या कुछ और पता नहीं।

मुख्यमंत्री सोनोवाल के साथ डॉ हिमंत की तुलना करते हुए गोगोई ने कहा कि सोनवाल से राज्य की जनता ने काफी आशाएं की थीं लेकिन डॉ हिमंत से किसी को कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने हिमंत के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि मेरे शासनकाल में बांग्लादेशी आए थे तो भाजपा सरकार क्यों नहीं उन्हें राज्य से बाहर खदेड़ती है। उस समय असम समझौता कार्यान्वयन मंत्री स्वयं हिमंत थे, उन्होंने क्यों नहीं कुछ किया।

डॉ हिमंत के कांग्रेस में 90 फीसदी बांग्लादेशी विधायक होने वाले बयान परगोगोई ने कहा कि मैं चैलेंज देता हूं यदि 90 फीसदी कांग्रेसी विधायक बांग्लादेशी हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री क्या कर रहे हैं। उन्हें प्रमाण देना चाहिए। गोगोई ने कहा कि वे सदन में प्रिविलेज मोशन लाएंगे। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल गेट खोले जाने के संबंध में गोगोई ने कहा, पूर्वोत्तर में टोलगेट नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि, इस क्षेत्र की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं है। पूर्वोत्तर को इससे छूट देनी चाहिए।

राज्य में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम के संदर्भ में तरुण गोगोई ने कहा कि आज असम में खेलो इंडिया हो रहा है, अच्छी बात है। उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धि का बखान करते हुए कहा कि यदि हमारी सरकार ने स्टेडियम नहीं बनाया होता तो खेलो इंडिया यह सरकार कहां आयोजित करती। गोगोई ने सत्ता में शामिल क्षेत्रियतावादी पार्टी असम गण परिषद (अगप) की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही कहा कि असम में अब नए क्षेत्रीयतावादी दल की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि गोगोई को यह उम्मीद है कि सीएए से उपजे असंतोष का पूरा लाभ 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। यही कारण है कि उन्हें नए दल के गठन से बेहद डर लग रहा है। इसलिए वे हर बार नए दल के गठन को लेकर राज्य की जनता को आगाह करने से नहीं चूक रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article80 लाख की ठगी में नाइजीरियाई पुणे से गिरफ्तार
Next Article सांच को आंच क्या, मोमेंटम झारखंड पारदर्शी ढंग से हुआ : रघुवर दास

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.