Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 80 लाख की ठगी में नाइजीरियाई पुणे से गिरफ्तार
देश

80 लाख की ठगी में नाइजीरियाई पुणे से गिरफ्तार

January 10, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गिरिडीह। हर्बल सामग्री के नाम पर 80 लाख की ठगी के हाईप्रोफाईल मामले का खुलासा गिरिडीह साइबर पुलिस ने किया है। नाइजीरिया के लॉ कॉलेज के छात्र को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक नाइजीरिया का माउगो चान्हो हेनरी उर्फ डा. एलेक्स डेविड (40) बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन लीटर हर्बल सामग्री के डिब्बे भी जब्त किए हैं। गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा माउगो हेनरी मुंबई के एनएम जोशी थाना से इसी ठगी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अंतर्राष्ट्रीय ठग के गिरोह के चार सहयोगी जो नाइजीरिया के अलावा भारत के अलग-अलग महानगरों के रहनेवाले हैं, उनकी भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इनमें मिस पामेला, डॉ. रेंमड बेंसन, सुनीता जोंस और संजय जोशी शामिल है। पुलिस चारों की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर मुंबई और पुणे में दबिश देगी।

auto

इधर, गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सुरेन्द्र झा, साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि माउगो चान्हो हेनरी ने गिरिडीह शहर के प्रसिद्ध कारोबारी बाभनटोली रोड निवासी निर्मल झुनझुनवाला से हर्बल सामग्री के आयात-निर्यात कारोबार के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी की थी। इस ठग ने इस कारोबार के लिए निर्मल झुनझुनवाला से एक करोड़ तीन लाख में डील की थी। जिसमें झुनझुनवाला ने 80 लाख का भुगतान तीन किस्तों में किया। इसके बाद जब 23 लाख के अगले भुगतान करने की बात आई तो निर्मल झुनझुनवाला को शक हुआ। झुनझुनवाला ने मामले की जानकारी एसपी सुरेन्द्र झा को दी।

झुनझुनवाला से जानकारी लेने के बाद एसपी झा के निर्देश पर एसआईटी स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और साइबर पुलिस निरीक्षक सुमन मंडल के नेत्तृव में छह सदस्यीय पुलिस टीम पहले मुंबई पहुंची, हालांकि मुंबई के एनएम थाना से कोई सुराग हाथ तो नहीं लगा लेकिन मुंबई के इसी थाना क्षेत्र से गिरोह से कनेक्शन रखने वाले एक संदिग्ध से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि माउगो हेनरी महाराष्ट्र के पुणे में है। लिहाजा, एसआईटी टीम संदिग्ध के बताए स्थान में छापेमारी कर हेनरी को दबोचने में सफलता पाई। वैसे, यह हर्बल सामग्री सही या गलत है, यह न तो झुनझुनवाला फिलहाल स्पष्ट कर रहे हैं और न गिरिडीह पुलिस।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मध्यम वर्ग और किसान की बजाय सिर्फ अमीरों से कर रहे हैं बजट पूर्व चर्चा
Next Article तरुण गोगोई ने की केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.