Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 01:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हनीट्रैप की मुख्य आरोपित श्वेता पर आयकर विभाग का शिकंजा
देश

हनीट्रैप की मुख्य आरोपित श्वेता पर आयकर विभाग का शिकंजा

January 13, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। मध्यप्रदेश के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार आरोपित महिलाओं पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस लिया है। इंदौर में जेल की हवा खा रही मुख्य आरोपित श्वेता विजय जैन को आयकर विभाग की टीम सोमवार को पुलिस कस्टडी में भोपाल लेकर आई है और यहां आयकर विभाग के दफ्तर में उससे पूछताछ की जा रही है। इससे उन नेताओं-अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जो हनीट्रैप मामले के शिकार हुए हैं।

हनीट्रैप मामले में शामिल महिलाओं ने प्रदेश के बड़े अधिकारियों और नेताओं को ब्लैकमेल किया है। ये अफसरों और नेताओं के पास या तो खुद जाती थीं या फिर गिरोह में शामिल दूसरी लड़कियों को उनके पास भेजती थीं और फिर उनसे ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये की वसूली की जाती थी। उन पैसों से ये लोग लग्जरी लाइफ जीती थीं। छापेमारी के दौरान इसके घर से लाखों रुपये नकद मिले थे। यहीं नहीं बैंक लॉकर से भी लाखों मिले थे। आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रही है, आखिर लग्जरी लाइफ जीने वाली इन महिलाओं के आय के क्या स्रोत हैं।

हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार पांच आरोपित महिलाएं इंदौर की जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। इनके खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा भोपाल की अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब इन महिला आरोपितों पर आयकर विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग की टीम मुख्य आरोपित श्वेता विजय जैन को इंदौर जेल से सोमवार को सुबह नौ पुलिस कस्टडी में भोपाल लेकर रवाना हुई थी और दोपहर दो बजे उसे भोपाल स्थित आयकर विभाग के मुख्यालय लाया गया। यहां आयकर अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि यह पूछताछ लम्बी चलेगी। उससे आय के स्रोतों के साथ ही उन अधिकारियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है, जो इनकी ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए थे। पूछताछ के दौरान श्वेता विजय जैन उन अधिकारियों का नाम ले लेती है, तो उनकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि श्वेता विजय जैन के बाद दूसरी आरोपित महिलाओं से भी इस मामले में आयकर विभाग जल्द ही पूछताछ कर सकता है।

पुलिस ने हनीट्रैप मामले में भोपाल की अदालत में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसके मुताबिक वीडियो के बदले एक आईएएस अधिकारी ने इन्हें एक करोड़ रुपये दिए थे, जिसका बंटवारा श्वेता विजय जैन, आरती दयाल और एक पत्रकार के बीच हुआ था। साथ ही एक और आईएएस ने इन्हें बीस लाख रुपये दिए थे। साथ ही कई बिजनेसमैन से भी वसूली की बात चार्जशीट में लिखी गई है। उधर, अपने अखबार के माध्यम से हनीट्रैप मामले में नित नए खुलासे करने वाले कारोबारी जीतू सोनी का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। राज्य सरकार ने फरार चल रहे जीतू सोनी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटेक्निकल ऑफिसर और ट्रेनी के 185 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी : Sarkari Naukari
Next Article नीतीश कुमार -बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा

Related Posts

Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
बिहार

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026
Headlines

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026

आदिकवि की याद, बदलाव की बात… हरमू में गूंजे महर्षि वाल्मीकि के विचार

October 26, 2026

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.