Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 04:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बुलंदशहर को अधिक आधुनिक और विकसित बनाएंगे- योगी
Headlines

बुलंदशहर को अधिक आधुनिक और विकसित बनाएंगे- योगी

August 27, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। सीएम योगी ने जनपद की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुलंदशहर को और ज्यादा आधुनिक और विकसित बनाना है। योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बुलंदशहर की पुण्य धरती को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि आपने पिछले विधानसभा चुनाव में सातों सीट पर भाजपा विधायक जिताकर भेजे उसके लिए मैं बुलंदशहर की जनता का बारंबार आभार करता हूं।

सीएम योगी ने कहा कि आपने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताया है, सरकार उसके अनुरूप ही विकास कार्य करेगी। आपके जनपद के जनप्रतिनिधि जनपद में विकास की बातों को अक्सर मेरे सामने रखते हैं और मैं उनकी बात ध्यान से सुनता भी हूं। आप के विधायकों की पहल पर बुलंदशहर में नई जनरेशन के लिए विद्युत संयंत्र, कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, नमामि गंगे के तहत योजना एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत पॉटरी उद्योग समेत सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देना है। बुलंदशहर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में अब शहर के बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। साथ ही लड़कियों के लिए विशेष रूप से नर्सिंग कोर्स भी व्यवस्था है। बुलंदशहर के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में निकुंज हॉल से मैंने पहली जनसभा की थी पर अब सरकार बनने के बाद एक बार फिर से इसी हॉल से आप सबका आभार प्रकट करने आया हूं। समाज के प्रत्येक तबके के लिए किए जाने वाले प्रयास आज धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना काल में अमेरिका जैसा बड़ा देश भी ध्वस्त हो गया था लेकिन भारत में कोरोना महामारी के दौरान इलाज वैक्सीन और रोजगार तक दिए गए। डीबीटी के माध्यम से जन-जन को लाभ का पैसा पहुंचाया गया। तकनीक के महत्व को समझते हुए बुलंदशहर के बगल में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।सीएम ने कहा कि बुलंदशहर के बगल में फिल्म सिटी, मेडिकल पार्क और डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। जिससे युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा। गांव-गांव में खेल के मैदान बनाए गए हैं ताकि युवा खेल कर मजबूत बन सके। गांव में सरकारी जमीन पर बने मकानों का स्वामित्व परिजनों को दिया गया। प्रदेश में लाखों लोगों को पीएम आवास दिया गया, वहीं स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सस्ता लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब टेक्निकल कोचिंग के लिए प्रदेश के बच्चों को बाहर नहीं जाना होगा। प्रदेश में चल रही अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत टेक्निकल कोचिंग दी जाएगी। वही लाखों बच्चों को टेबलेट भी उपलब्ध कराया गया। प्रदेश में पहले गुंडाराज था लेकिन अब गुंडे छुपे छुपे घूमते हैं। प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश को दुनिया में नंबर 1 बनाना है इसके लिए युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत होना होगा। प्रदेश में अवैध नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाई जाएगी अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ शिकायत करने के लिए एक ऐप बनाया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध नशे का काम करने वाले आरोपियों खिलाफ शिकायत कर सकता है। बुलंदशहर को और अधिक आधुनिक और विकसित बनाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRanchi Breking: यूपीए विधायक निकले बसों में सवार होकर
Next Article एक करोड़ की चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.