Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 10:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘गन्स ऑफ बनारस’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
Headlines

‘गन्स ऑफ बनारस’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

January 14, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में करण नाथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘करण नाथ … मिलिये गुड्डू शुक्ला से …’गन्स ऑफ बनारस’ को शेखर सूरी निर्देशित करेंगे… अशोक मुंशी और शाइना नाथ तलदार द्वारा निर्मित … एजे मीडिया कॉर्प और दशाका फिल्म द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 28 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी।’

प्रोड्यूसर शाइना नाथ ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा-‘प्रिय मित्रों, मेरी फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’, जो एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है।’

Advertisement

अनिल ने ट्विटर पर करण नाथ की फोटो शेयर कर लिखा-‘मिस्टर इंडिया का ये बच्चा अब अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है!!! ऑल द वेरी बेस्ट।’

फिल्मकार बोनी कपूर ने भी ‘गन्स ऑफ बनारस’ का पोस्टर शेयर ट्वीट किया-‘गुड्डू शुक्ला से मिलकर खुशी हुई। करण नाथ और ‘गन्स ऑफ बनारस’ की टीम को शुभकामनाएं।’

फिल्म के पोस्टर पर लिखा है-‘गुड्डू शुक्ला इंट्रोडक्शन है हमारा।’ फर्स्ट लुक पोस्टर में करण गुस्से में दिख रहे हैं और पोस्टर के पीछे बनारस नजर आ रहा है। ‘गन्स ऑफ बनारस’ के निर्देशक शेखर सूरी हैं, वहीं फिल्म को शाइना नाथ और अशोक मुंशी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ 28 फरवरी को रिलीज होगी।
करण नाथ 2002 में संदेश कोहली की फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ जिविधा शर्मा नजर आई थी। फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे। करण की आखिरी रिलीज फिल्म ‘तेरा क्या होगा जॉनी’ थी, जो 2009 में रिलीज हुई थी। करण बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में नजर आए थे। करण ने 2001 में बतौर हीरो फिल्म ‘पागलपन’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘जय मम्मी दी’ का नया पोस्टर जारी, 17 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
Next Article डीएसपी देविंदर सिंह के घर छापा, 7.5 लाख कैश-आर्मी बेस का मैप बरामद

Related Posts

Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Headlines

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.