Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 11:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री योगी ने डार्क वेब पर कसा शिकंजा ANTF लेगी एक्शन
Headlines

मुख्यमंत्री योगी ने डार्क वेब पर कसा शिकंजा ANTF लेगी एक्शन

September 1, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ मुहिम में इंटरनेट की दुनिया के सबसे खतरनाक ‘डार्क वेब’ पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।

CM के निर्देशों के क्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेश में डार्क वेब के माध्यम से होने वाले अवैध ड्रग कारोबार के समूल नाश की रूपरेखा बना ली है।

इसे अमलीजामा पहनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में पुलिस की एएनटीएफ ऐसी पहली विंग होगी, जो डार्क वेब पर शिकंजा कसेगी।

अफीम की अवैध खरीद फरोख्त पर भी ANTF की नजर

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रदेशभर में ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएनटीएफ का गठन किया गया है।

तकनीकी का दुरुपयोग कर डार्क वेब, सोशल मीडिया और क्रिप्टो करेंसी के जरिए सिंथेटिक नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक ड्रग की सप्लाई की जाती है।

इसे पढ़ेे: अमीर खान ने क्‍या कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा

मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में प्रदेश में इसे रोकने के लिए एएनटीएफ (ANTF) को टाॅस्क सौंपा है। इसके अलावा प्रदेश के बाराबंकी, फैजाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, गाजीपुर, मऊ और रायबरेली में वैध अफीम की खेती होती है।

धुर्वा के आदर्श नगर में एक व्यक्ति पर चली गोली, आरोपित गिरफ्तार

धुर्वा के आदर्श नगर में एक व्यक्ति पर चली गोली, आरोपित गिरफ्तार

इसके मद्देनजर योगी ने अफीम की अवैध खरीद फरोख्त पर भी निगाह रखने के निर्देश एएनटीएफ को दिए हैं।

टीम में होंगे आईटी स्पेशलिस्ट और इंजीनियर

सिंथेटिक नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक ड्रग के नेक्सस को तोड़ने के लिए एएनटीएफ में एक स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है।

इसमें आईटी स्पेशलिस्ट, साइबर एक्सपर्ट और साफ्टवेयर डवलपर होंगे। इसके अलावा ANTF के कार्मिकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से समन्वय स्थापित कर ANTF की स्पेशल टीम को ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। ऐसे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ के एक्सपर्ट की भी मदद ली जाएगी।

क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से किया जाता है लेनदेन

सिंथेटिक नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक ड्रग को केमिकल्स के जरिए बनाया जाता है। इसकी वजह से यह प्राकृतिक ड्रग से कहीं ज्यादा खतरनाक है।

साइकोट्रोपिक के तहत करीब 112 ड्रग्स आती हैं, इसमें इंजेक्शन भी शामिल हैं। इसे बड़े पैमाने पर युवाओं तक पहुंचाने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से लेनदेन भी किया जाता है।

जागरुकता अभियान भी चलाएगी टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर एएनटीएफ जागरूकता अभियान भी चलाएगी। ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत ड्रग लेने वाले लोगों को इसे बंद करने के लिए जागरुक किया जाएगा।

इसके तहत रैली, सोशल और डिजिटल मीडिया के माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ड्रग हॉर्म रिडक्शन के तहत नशा मुक्ति केंद्र में भी ऐसे लोगों को भर्ती किया जाएगा, ताकि वह नशे की लत को छोड़ दें। इसके लिए एनसीबी से भी समन्वय किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआमिर खान ने अपनी गलतियों के लिए मांगी माफी
Next Article भारत दौरे और आईसीसी T20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित

Related Posts

Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
राशिफल

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026
Headlines

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.