WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार सुबह एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से भगवान बिरसा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु गांव के लिए के लिए रवाना हो गईं।
राष्ट्रपति मुर्मू के उलिहातु आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। उलिहातु के आसपास बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स एवं जिला बल के जवान तैनात किए गए हैं।

