Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 07:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज रफ्तार बोलेरो ने पूजा करने जा रहे 15 लोगों को कुचला, नौ की हालत गंभीर
बिहार

तेज रफ्तार बोलेरो ने पूजा करने जा रहे 15 लोगों को कुचला, नौ की हालत गंभीर

November 28, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बोलेरो ने रोसड़ा मुख्य मार्ग पर 15 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं अन्य को भी अधिक चोटें लगी हैं। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ये सभी जख्मी भुइयां बाबा की पूजा करने जा रहे थे। घायलों की पहचान नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी और जगदीश महतो के रूप में की गई है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हाई चौक के रहने वाले हैं। वहीं गुड़िया कुमारी पातेपुर, आशा देवी सहदई वैशाली, राजा चौधरी महुआ, अमरजीत कुमार ताजपुर के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 50 से अधिक संख्या में लोग ब्रह्म स्थान की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान कन्हैया चौक के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ को कुचलते हुए आगे निकल गई। इस खौफनाक हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायल लोगों का इलाज समस्तीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी। आनन फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वही, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी लोग जितवारपुर निवासी राकेश चौधरी के यहां भुइयां बाबा के पूजा में शामिल होने आये हुए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के छपरा में मोहन भागवत, बोले – “दुनिया के कल्याण के लिए विश्व शक्ति बने भारत”
Next Article उग्रवादियों ने बाइक से कोयला ढोने वाले लोगों से की मारपीट

Related Posts

Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Headlines

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026
Headlines

सास के नाम डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदने वाले इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, नोट गिनने के वास्ते मंगानी पड़ी मशीन

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.