WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया। कोडरमा के डीडीसी लोकेश मिश्र को स्थानांतरित करते हुए आदिवासी कल्याण आयुक्त झारखंड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। मिश्र अपने कार्यों के साथ परियोजना निदेशक झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी रांची तथा प्रबंध निदेशक अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

