Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 02:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों को फ्लाइट से दिल्ली लाया गया
रांची

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों को फ्लाइट से दिल्ली लाया गया

December 26, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। सोमवार दोपहर को सभी मजदूरों को दिल्ली ले आया गया है। फ्लाइट से अपने मुल्क लौटने पर मजदूरों ने जन प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों के प्रति आभार जताया है। दिल्ली से सभी मजदूर अपने-अपने साधनों से झारखंड आएंगे।

झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिला के 44 मजदूर लम्बे समय से ताजिकिस्तान में फंसे हुए थे। गिरिडीह जिले के बगोदर, सरिया, डुमरी, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ और बोकारो जिला के विभिन्न गांवों के मजदूरों ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके वहां फंसे होने की बात कही थी। तीन महीने से मजदूरी न मिलने पर उनके समक्ष खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया था। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करके बकाया मजदूरी का भुगतान करने के साथ वतन वापसी की गुहार लगाई थी।

auto

वीडियो में मजदूरों ने बताया कि छह महीने पहले बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरना निवासी पंचम महतो के माध्यम से सभी ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए ताजिकिस्तान गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के एमपी और एमएलए ने मजदूरों की वतन वापसी के लिए पहल शुरू की। कोडरमा की सांसद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विदेश मंत्री से मुलाकात करके मजदूरों को वतन वापस लाने की मांग उठाई थी। बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी झारखंड विधानसभा में मजदूरों का मामला उठाते हुए उनकी सकुशल वापसी की मांग की थी।

ताजिकिस्तान में फंसे थे ये मजदूर:

दिल्ली लाये गए मजदूरों में गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, लुतयानो तेजो महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढ़ी के प्रदीप महतो, चेगडो सोहन महतो, गिरि महतो, डुमरी के बीरेंद्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो, हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ अंतर्गत खरना तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजू, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवर्धन महतो, मितलाल महतो हैं।

इसके अलावा भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, ब्रह्मदेव महतो, गोविंदपुर बालेश्वर महतो, अशोक सिंह, जोबर के अयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह और बोकारो जिला के गोमियां प्रखंड अंतर्गत सिधाबारा मुकेश महतो, महुआटांड के टीको महतो और बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया अपने वतन लौटने वालों में शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराहुल गांधी अटलजी की समाधि स्थल पहुंचे, दी श्रद्धांजलि
Next Article चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार का शानदार बाउंस बैक, सेंसेक्स 1,078 अंक तक उछला

Related Posts

Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.