WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी संगठन का 15 लाख का ईनामी, रीजनल कमांडर अमन गंझू ने बुधवार को पुलिस एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में माओवादियों के खिलाफ आठ फरवरी 2022 से लेकर लगातार 10 दिनों तक सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया आपरेशन डबल बुल के बाद फरार माओवादी रीजनल कमांडर अमन गंझू बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के झरना गांव का रहने वाला है। अमन लंबे वक्त से झारखंड के लातेहार, लोहरदगा, गुमला के इलाके में सक्रिय था।

