Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 03:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ठंड के दस्तक देते ही बढ़ने लगे निमोनिया के मरीज
हेल्थकेयर

ठंड के दस्तक देते ही बढ़ने लगे निमोनिया के मरीज

January 2, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

प्रयागराज। कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। ऊपर से ठंड के दस्तक देते ही निमोनिया भी अपने पाँव पसार रहा है। तेलियरगंज स्थित जिला क्षय रोग अस्पताल के ओपीडी में सर्दी, खांसी से ग्रसित 40 से ज्यादा नए मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें नवजात शिशु व 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या अधिक है। ज़्यादातर बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिले हैं।

चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेम चन्द्र गौतम का कहना है कि निमोनिया सांस से जुड़ी एक गम्भीर बीमारी है। बदलते मौसम में बच्चों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सांस तेज चलना, पसली चलना या पसली धसना निमोनिया के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में योग्य चिकित्सक को दिखाएं व बच्चे को पर्याप्त आराम करने दें और शरीर को हाइड्रेट रखें। साथ ही ठंड से बचाव के गर्म कपड़े पहनाए रखें। निमोनिया के लक्षणों को पहचानकर समय पर जांच करा लें व इलाज शुरू कर दें तो यह ठीक हो सकता है।

Advertisement

डॉ गौतम ने बताया कि निमोनिया बैक्टींरिया, वायरस या केमिकल प्रदूषण की वजह से फेफड़ों में आई सूजन को निमोनिया कहा जाता है। यह एक गम्भीर इंफेक्शन या सूजन होती है जिसमें हवा की थैली में पस और अन्य तरल पदार्थ भर जाता है। निमोनिया दो प्रकार का होता है-लोबर निमोनिया और ब्रोंकाइल निमोनिया। लोबर निमोनिया फेफड़ों के एक या ज्यादा हिस्सों को प्रभावित करता है। ब्रोंकाइल निमोनिया दोनों फेफड़ों के पैचेज को प्रभावित करता है।

–बच्चों को निमोनिया से बचाव का उपाय

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि शिशु स्वास्थ्य के मजबूत विकास में सम्पूर्ण टीकाकरण की भूमिका बहुत अहम है। निमोनिया जैसी बीमारी से बचाव में भी न्यूमोकॉकल वैक्सीन (पीसीवी) बेहद कारगर है। जो शिशु को लगभग 80 प्रतिशत तक रोगमुक्त कर देता है। यह टीका नवजात शिशु को अन्य 12 तरह की बीमारियों से बचाता है। जैसे पोलियो, ट्यूबर क्लोसिस, जैपनीज इंसेफलाइटिस, डिप्थीरिया, टेटनस, कुकर खांसी, हेपेटाइटिस बी, एच बी इन्फ्लूएंजा, मिजिल्स, रूबेला जैसी बीमारियां। यह टीका शिशु को डेढ़ माह, साढ़े तीन माह और नौ माह के होने पर लगाया जाता है।

–वयस्क नागरिकों के लिए जरूरी बात

कुछ बीमारियां व स्थितियां ऐसी हैं, जिसमें निमोनिया का खतरा अधिक होता है। इनमें शामिल हैं-धूम्रपान, मदिरापान करने वाले, डायलिसिस करवाने वाले, हृदय, फेफड़े, लीवर की बीमारियों के मरीज, मधुमेह, गम्भीर गुर्दा रोग, बुढ़ापा या कम उम्र (नवजात) एवं कैंसर व एड्स के मरीज जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची से तीन से नौ जनवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
Next Article मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी के बाद और बढेगी ठंड

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.