Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ग्लोबल इनवेस्टर समिट: दो दिन में होंगे 19 सत्र, देश-विदेश के निवेशक होंगे शामिल
Headlines

ग्लोबल इनवेस्टर समिट: दो दिन में होंगे 19 सत्र, देश-विदेश के निवेशक होंगे शामिल

January 10, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भोपाल। इंदौर में 11 एवं 12 जनवरी को होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर समिट में विभिन्न विषय पर 19 समानांतर सत्र होंगे। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इन सत्रों में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर समिट का शुभारंभ 11 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद समानांतर सत्र होंगे। पहले दिन दोपहर 2 बजे से 5 समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एण्ड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एण्ड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से टेक्सटाइल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा। समिट के पहले दिन ही शाम 4 से 5:30 बजे तक आई.टी., पर्यटन, लॉजिस्टिक एण्ड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर डवलपमेंट विषयक सत्र होंगे। विशेष सत्र ऑटो मोबाइल एण्ड ऑटो कम्पोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से 6 बजे के बीच होगा।

समिट के दूसरे दिन निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्य प्रदेश से निर्यात की संभावनाएँ, सामाजिक बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्य प्रदेश कम्पलीट बिजनेस सॉल्यूशन और इण्डिया तथा इजराइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर चर्चा होगी। इसी दिन दोपहर 12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की 5 ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्य प्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्य प्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर 2 से 3 बजे के बीच विशेष सत्र में मध्य प्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन सत्र दूसरे दिन 11 जनवरी को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं
Next Article विश्व में सर्वाधिक कुशल युवा वर्कफोर्स भारत में: केन्द्रीय मंत्री प्रधान

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.