WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वां जन्मदिवस के अवसर पर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मौके पर मिथिलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।



