Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 05:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»विश्व के 215 से अधिक देशों में गतिविधियां संचालित कर रहे संगठनों ने मप्र के साथ किए एमओयू
Headlines

विश्व के 215 से अधिक देशों में गतिविधियां संचालित कर रहे संगठनों ने मप्र के साथ किए एमओयू

January 12, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतिम दिन गुरुवार को व्यापार प्रोत्साहन गतिविधियों के लिए विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि-मंडलों के साथ मेमोरेडम ऑफ अंडरस्टेडिंग (एमओयू) का आदान-प्रदान किया। विश्व के 215 से अधिक देशों में अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे इन औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों से 15 क्षेत्र में गतिविधियों के लिए करार हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन संगठनों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने और परस्पर प्रगति के लिए राज्य सरकार दीर्घकालिक गतिविधियाँ संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश की व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों के वैश्विक विस्तार के लिए व्यापार एवं उद्योग संगठनों के साथ गतिविधियां संचालित होंगी। इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा प्रदेश में निवेश और गतिविधियों के विस्तार के लिए नए अवसरों का सृजन भी होगा। इस दौरान समिट में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा प्रमुख सचिव मनीष सिंह उपस्थित थे।

कनाडा, सिंगापुर, अफ्रीका और बांग्लादेश के संगठनों ने किया एमओयू

मुख्यमंत्री चौहान के साथ इण्डो-कनाडा बिजनेस चेम्बर, सिंगापुर इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, इंडिया आसियान ग्रेट काउंसिल और इंडिया-अफ्रीका ट्रेड काउंसिल, इंडियन इकॉनामिक ट्रेड आर्गेनाइजेशन, इंडिया-बांग्लादेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ने कृषि, तकनीक, खाद्य प्र-संस्करण, प्रशिक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में गतिविधियाँ संचालित करने के लिए मेमोरेडम ऑफ अंडरस्टेडिंग का आदान-प्रदान किया।

ट्रेड डाटा, चिकित्सा, कौशल उन्नयन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में होगा परस्पर सहयोग

लेटिन अमेरिकन करेबियन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रेड डाटा और ट्रेड लायसेंसिंग, हांगकांग से संबंधित इंडिया कनेक्ट समूह ने तकनीकी आदान-प्रदान, अमेरिका-अफ्रीका और भारत में सक्रिय भट्ट फाउंडेशन ने चिकित्सा के क्षेत्र में तथा इंडियन नेशनल एसोसिएशन ऑफ लीगल प्रोफेशनल्स ने ट्रेड लॉ के संबंध में एम.ओ.यू. का आदान-प्रदान किया। इसी क्रम में यूनेस्को यूनिवॉक सेंटर ने कौशल उन्नयन, इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने इंजीनियरिंग, थाइलैंड के फेडरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्रीज चेप्टर ने स्टार्टअप में निवेश, मलेशिया के पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजन ने खाद्य प्र-संस्करण, फेडरेशन ऑफ बांग्लादेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स इण्डस्ट्रीज ने व्यापार विस्तार के संबंध में मेमोरेडम ऑफ अंडरस्टेडिंग का आदान-प्रदान किया।

हार्टफुलनेस और आर्गेनाइजेशन ऑफ स्किल डेवलपमेंट ने भी किया एमओयू

मुख्यमंत्री के साथ हार्ट फुलनेस एज्युकेशन ट्रस्ट, मार्बल रॉक्स, इंफ्रो ट्रस्ट, ईको टारस, वर्ल्ड एन.आर.आई एसोसिएशन, आर्गेनाइजेशन ऑफ स्किल डेवलपमेंट, काउंसिल ऑफ ई.यू. चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा टर्की के मुसियाद समूह ने भी एम.ओ.यू का आदान-प्रदान किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleग्वोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन, मुख्यमंत्री बोले-ऊंची उड़ान के लिए टेक ऑफ कर रहा है मध्यप्रदेश
Next Article फर्जी खबरों से यूट्यूब चैनल करते थे कमाई, सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने किया पर्दाफाश

Related Posts

Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.