WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार सुबह फिल्लोर के पास जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंह 2014 और 2019 में जालंधर से चुनाव जीते थे। उनकी पार्थिव देह को फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।
सांसद संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

