Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 01:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंदौर संभाग के 16 नगरीय निकायों में शुक्रवार को होगा मतदान
Headlines

इंदौर संभाग के 16 नगरीय निकायों में शुक्रवार को होगा मतदान

January 19, 2023No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

इंदौर। संभाग के धार और बडवानी जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। इन दोनों जिलों के 16 नगरीय निकायों में शुक्रवार, 20 जनवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल मतदान सामग्री लेकर पहुंच चुके हैं। इंदौर संभाग के धार जिले में 9 नगरीय निकायों के लिए तथा बडवानी जिले में 7 नगरीय निकायों के लिए मतदान कराया जाएगा।

धार के 9 नगरीय निकायों में 2.90 लाख मतदाता

धार जिले की उप जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शिवहरे ने बताया कि जिले में कुल 402 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। जिनमें 2 लाख 90 हजार 654 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें एक लाख 51 हजार 138 पुरूष तथा एक लाख 39 हजार 494 महिला मतदाता शामिल है।

नगर पालिका धार में कुल 106 मतदाता केन्द्र बनाए है। जिनमें 40 हजार 740 पुरूष, 40 हजार 159 महिला कुल 80 हजार 902, पीथमपुर में 114 मतदान केन्द्र में 52 हजार 549 पुरूष, 40 हजार 659 महिला कुल 93 हजार 218, मनावर में 40 मतदान केन्द्र में 12 हजार 780 पुरूष, 13 हजार 122 महिला कुल 25 हजार 906, धरमपुरी में 23 मतदान केन्द्र में 7 हजार 611 पुरूष, 7 हजार 672 महिला कुल 15 हजार 283, धामनोद में 34 मतदान केन्द्र में 12 हजार 754 पुरूष, 12 हजार 799 महिला कुल 25 हजार 554, सरदारपुर में 15 मतदान केन्द्र में 2 हजार 670 पुरूष, 2 हजार 711 महिला कुल 5 हजार 381, राजगढ़ में 24 मतदान केन्द्र में 7 हजार 841 पुरूष, 7 हजार 929 महिला कुल 15 हजार 770, कुक्षी में 31 मतदान केन्द्र में 10 हजार 967 पुरूष, 11 हजार 124 महिला कुल 22 हजार 95 तथा डही में 15 मतदान केन्द्र में 3 हजार 226 पुरूष, 3 हजार 319 महिला कुल 6 हजार 545 मतदाता शामिल है। इनमें 22 तृतीय लिंग मतदाता भी शामिल है।

बडवानी जिले में 7 नगरीय निकायों के लिए एक लाख 55 हजार 927 मतदाता

बड़वानी जिले की दो नगर पालिका बड़वानी एवं सेंधवा तथा 5 नगर परिषद अंजड़, राजपुर, पलसूद, पानसेमल एवं खेतिया में भी 20 जनवरी को मतदान होगा। निर्वाचन में कुल 1 लाख 55 हजार 927 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 78 हजार 209 महिला, 77 हजार 705 पुरूष तथा 13 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। मतदान के लिए जिले में 224 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय बड़वानी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका बड़वानी में कुल 24 वार्डो में 64 मतदान केन्द्रो पर 43 हजार 290 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 21 हजार 962, पुरूष मतदाता की संख्या 21 हजार 327 तथा अन्य मतदाता की संख्या एक है।

इसी प्रकार नगर पालिका सेंधवा में कुल 24 वार्डो में 58 मतदान केन्द्रो पर 44637 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें महिला मतदाता की संख्या 22130 तथा पुरूष मतदाता की संख्या 22497 तथा अन्य मतदाता की संख्या 10 है।

वहीं नगर परिषद अंजड़ में कुल 15 वार्डो के 29 मतदान केन्द्रो पर 20186 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें महिला मतदाता की संख्या 10248 तथा पुरूष मतदाता की संख्या 9938 है।

नगर परिषद पानसेमल में कुल 15 वार्डो के 16 मतदान केन्द्रों पर 10405 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें महिला मतदाता की संख्या 5265 तथा पुरूष मतदाता की संख्या 5139 व अन्य मतदाता की संख्या एक है।

नगर परिषद पलसूद में कुल 15 वार्डो के 15 मतदान केन्द्रो पर 8127 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें महिला मतदाता की संख्या 4084 तथा पुरूष मतदाता की संख्या 4042 व अन्य मतदाता की संख्या एक है।

नगर परिषद खेतिया में कुल 15 वार्डो के 18 मतदान केन्द्रो पर 12853 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें महिला मतदाता की संख्या 6450 तथा पुरूष मतदाता की संख्या 6403 है।

नगर परिषद राजपुर में कुल 15 वार्डो के 24 मतदान केन्द्रो पर 16429 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें महिला मतदाता की संख्या 8070 तथा पुरूष मतदाता की संख्या 8359 है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: अज्ञात अपराधियों के द्वारा अंधाधुन्ध किया गया फायरिंग
Next Article मुख्यमंत्री सिंगरौली को देंगे मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.