WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। इसकी पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है।
उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के जवान लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। नक्सलियों ने जगह-जगह सीरिज में लैंड माइन लगा रखे हैं। इनके विस्फोट में जवान घायल भी हो रहे हैं। बीते 11 जनवरी को छह जवान आईईडी की चपेट में आये थे जबकि 12 जनवरी को इसी इलाके में तीन जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गये थे। इसी दौरान 13 जनवरी को फिर से ब्लास्ट हुआ। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

