Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 04:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»दिग्विजय के बयान पर शिवराज का पलटवार, बोले- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का
Headlines

दिग्विजय के बयान पर शिवराज का पलटवार, बोले- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का

January 24, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्टाइक के सबूत मांगने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चाैहान ने उन पर पलटवार करते हुए पूरी पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। चौहान ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक, कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वे यहां अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में पौधे लगाने पहुंचे थे। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बहाने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते-चलते यह बोला है। वे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, ये दिख रहा है। मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। कांग्रेस सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध न करें। मैं राहुल गांधी से जवाब मांग रहा हूं कि कैसी भारत जोड़ो यात्रा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक बुलाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल छल करना जानती है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने पेसा नियम लागू करने का जनजातीय भाई-बहनों को वचन दिया था, तब आपने नियम क्यों नहीं बनाये। शासकीय योजनाओं में जो बड़े निर्माण के काम होंगे, उनके नाम आदिवासी महापुरुषों के नाम पर रखने का आपने कहा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आप वचन पत्र में लिखने का सिर्फ ढोंग करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने रानी कमलापति के नाम पर रेलवे स्टेशन का नामकरण किया, टंट्या मामा का स्मारक व भीमा नायक का स्मारक बनवाया। ऐसे अनेक काम हमने किए हैं। एक बात का कमलनाथ जवाब दे दें कि विशेष पिछड़ी जाति बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये भाजपा सरकार देती थी। कमलनाथ की 15 महीने सरकार रही, तब आपने पैसा बंद क्यों किया।

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी, जाकिर नायक के साथ मंच साझा करना, अपने भाषणों से लगातार मातृ शक्ति के प्रति असम्मान, दिग्विजय जी ने अपनी राष्ट्रविरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और को जोड़ा है।

इसी बीच दिग्विजय के बयान से कांग्रेस पार्टी ने किनारा कर लिया है। जयराम रमेश ने कहा कि इसके बारे में मैंने सोमवार को ट्वीट कर बिल्कुल साफ बताया था कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का क्या रवैया है और इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा। ट्वीट में जयराम रमेश ने लिखा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के नहीं हैं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री को मिली धमकी, प्रकरण दर्ज
Next Article हाईकोर्ट की फटकार, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.