Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री को मिली धमकी, प्रकरण दर्ज
Headlines

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री को मिली धमकी, प्रकरण दर्ज

January 24, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

छतरपुर। इन दिनों अपने चमत्कार को लेकर देशभर में सुर्खियां बटोर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश एवं प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी मिली है। धमकी किसी अमर सिंह नाम के व्यक्ति ने उनके चचेरे भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल पर फोन करके दी गई है। धमकी देने वाले ने पहले चचेरे भाई से कहा कि मेरी बात करवाओ। उन्होंने बात करने से इनकार किया तो कहा कि उनकी तेहरवीं की तैयारी कर लो। शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को धमकी देने व्यक्ति ने अपना अमर सिंह बताया है। सिम धारक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमने भा.द.वि. की धारा 506, 507 प्रकरण दर्ज किया है। ऐसी आशंका है कि धमकी देने वाले ने किसी और नाम से फोन किया है। मामले की जांच के लिए 25 लोगों की एसआईटी गठित की है। इसमें अनुविभागीय अधिकारी भी शामिल हैं। बागेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री की सिक्योरिटी को अलग से ब्रीफ किया जाएगा कि किस तरह से उसे सतर्कता बरतना है।

auto

पुलिस के अनुसार, बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई 27 वर्षीय लोकेश गर्ग पुत्र रामअवतार गर्ग निवासी ग्राम गढ़ा थाना बमीठा छतरपुर ने सोमवार देर रात बमीठा थाने में आवेदन देकर बताया था कि 22 जनवरी की रात में उनके पास मोबाइल नंबर 89763417** से फोन आया था। फोन करने वाले ने लोकेश गर्ग से कहा कि धीरेंद्र से बात कराओ। लोकेश ने फोन करने वाले से कहा कि कौन धीरेंद्र? तो फोन करने वाले ने कहा कि बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री। इस पर लोकेश ने कहा कि हमारी पहुंच नहीं है बात कराने की। यह बात सुनकर फोन करने वाले ने कहा कि उनकी तेरहवीं की तैयारी कर लेना।

 

लोकेश ने कहा कि क्यों कर लेना और आप कौन बोल रहे हैं। मैं तो आपको नहीं जानता। तब फोन करने वाले ने कहा कि अमर सिंह बोल रहा हूं। धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना। इतना कहने के साथ फोन करने वाले व्यक्ति ने काल डिस्कनेक्ट कर दी। इस काल के बाद लोकेश ने बमीठा थाने में आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात अमर सिंह पर एफआइआर दर्ज की है।

मामले में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री के रिश्तेदार ने लिखित आवेदन दिया है। वो धीरेंद्र शास्त्री से बात नहीं करवा पाए तो काल करने वाला बिगड़ गया और कहा कि आप मेरी बात कराइए। नहीं तो कुछ भी कर जाउंगा। अज्ञात अमर सिंह पर केस दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि कोई व्यक्ति उनसे बात करने की कोशिश कर रहा है। बात नहीं होने से खीझ कर उसने ऐसी बात कही है। अगले एक-दो दिन में पूरे मामले की जांच कर उसका खुलासा किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिवराज कैबिनेट ने दी महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति को मंजूरी
Next Article दिग्विजय के बयान पर शिवराज का पलटवार, बोले- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.