Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 12:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोपाल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, नीचे खड़े एसआई पर आकर गिरा
Headlines

भोपाल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, नीचे खड़े एसआई पर आकर गिरा

February 2, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में गुरुवार सुबह ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान वह नीचे खड़े एसआई के ऊपर आकर गिरा। हादसे में एसआई को कंधे और हाथ में चोट आ गई। जबकि छात्र को भी मामूली चोटें आई हैं। दोनों को नजदीकी जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र का आरोप है कि स्कूल उसे 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं दे रहा है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि वह चोरी के एक मामले में हाल ही में छूटकर आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार डीके तीन दानिश कुंज कोलार निवासी 18 वर्षीय ऋषभ भट्ट कोलार रोड स्थित रोज मैरी स्कूल में पढ़ता है। वह दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करके 11वीं में आया है। उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इसको लेकर वह आए दिन स्कूल जाकर स्कूल प्राचार्य से अभद्रता कर धमका रहा था। गुरुवार को भी वह स्कूल आया और धमकियां देकर गाली-गलौच करने लगा। कुछ देर बाद वह स्कूल की पड़ोस की बिल्डिंग पर जाकर चढ़ गया और मुंडेर पर बैठकर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलने पर कोलार थाने के एसआइ जयकुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे और छात्र को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। इसी दौरान दो आरक्षकों ने छत पर पहुंच कर छात्र को बचाने का प्रयास किया। पुलिसवालों को अपने करीब देख छात्र ने छत से छलांग लगा दी। वह नीचे खड़े एसआइ जय कुमार सिंह के ऊपर आकर गिरा। इससे एसआइ को कंधे और हाथ में चोट आ गई। छात्र को भी मामूली चोटें आई हैं। दोनों को नजदीकी जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल प्राचार्य नेहा अध्वर्यु ने बताया है कि ऋषभ साल भर से स्कूल नहीं आया है। अभी कुछ दिन पहले ही स्कूल में आना शुरू किया है। वह प्रवेश के लिए धमकियां दे रहा था। उसको लेकर स्कूल में अच्छा माहौल नहीं रहा है। उसका आपराधिक रिकार्ड है। शाहपुरा थाना परिसर के मंदिर में दान पेटी में चुराने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। वह स्कूल में धमकियां और गालियां देता है। इस कारण छात्र और शिक्षक उसे प्रवेश देने को लेकर आपत्ति ले रहे थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री चौहान ने लगाए आम, नीम और खिरनी के पौधे
Next Article मुख्यमंत्री शिवराज ने हरी झंडी दिखाकर किया ई-बाइक सेवा का शुभारंभ

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.