WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के अमरुदी गली में सोमवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक परिवार के पांच सदस्य झुलस गये। घटना खाना बनाने के दौरान हुई। यहां एक किराए में रहने वाले किरायेदार के घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसमें परिवार के पांच सदस्य गंभीर अवस्था में घायल हो गये। सिलेंडर ब्लास्ट का कारण सिलेंडर में गैस रिसाव होना बतलाया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल इस पर अनभिज्ञता जताई गई है।
घायलों में दो महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। सभी का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जिस इलाके में यह घटना हुई है वह घनी आबादी वाला इलाका है और पास में ही पेट्रोल पंप भी है।

