Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 07:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिलेरी क्लिंटन सारनाथ पहुंची, भारतीय संस्कृति को सराहा
Headlines

हिलेरी क्लिंटन सारनाथ पहुंची, भारतीय संस्कृति को सराहा

February 11, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी: अपने तीन दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन शनिवार को अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचीं। यहां उन्होंने खंडहर परिसर स्थित धमेख स्तूप का अवलोकन कर भगवान बुद्ध के जीवन और उनके महात्म्य को समझने का प्रयास किया और कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को देखकर मैं प्रभावित हुई। सारनाथ की यात्रा के दौरान हिलेरी क्लिंटन ने पुरातात्विक खंडहर परिसर, चौखंडी स्तूप, पुरातात्विक संग्रहालय,अशोक की लाट आदि का अवलोकन किया। इस दौरान वे लगातार अपने गाइड से जानकारी जुटाती रहीं। महात्मा बुद्ध के जन्म से महापरिनिर्वाण तक की जानकारी लेने के बाद लौटते समय हिलेरी क्लिंटन ने विजिटर बुक में यात्रा से जुड़े अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को देखकर मैं प्रभावित हुई। आगे हिलेरी क्लिंटन ने लिखा कि हमें यह बताने और पढ़ाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि इसी क्षेत्र से बौद्ध धर्म की शुरुआत हुई। अपरान्ह बाद हिलेरी क्लिंटन बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके पहले उन्होंने बीते शुक्रवार को हस्तशिल्प उत्पाद की दुकान से खिलौने खरीदे। छावनी स्थित साड़ी की दुकान पर बनारसी ब्रोकेड, बनारसी दुपट्टे भी खरीदे। यहां उन्होंने हथकरघे पर रेशम की बुनाई देखी और उसकी तस्वीरें उतारीं। कुछ देर तक उन्होंने बनारसी उत्पाद की भी जानकारी ली।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Next Article मौलाना मदनी का आरएसएस-भाजपा को गिले-शिकवे मिटाने का न्योता

Related Posts

Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.