Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देवघर में मुठभेड़, दो जवान शहीद, बाल-बाल बचे थानेदार
झारखंड

देवघर में मुठभेड़, दो जवान शहीद, बाल-बाल बचे थानेदार

February 12, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

देवघर। नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में शनिवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान शहीद हो गये। घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई है। शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिले के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव हैं।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग की। इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके हाथ तलवार से कट गये। मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने शनिवार देर रात करीब 12:30 सुधाकर झा पर हमला किया, जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है। दोनों शहीद पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

उल्लेखनीय है कि मछली व्यवसाई सुधाकर झा से अपराधियों का पुराना विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों के बीच मुकदमा भी हुआ है। मुकदमा उठाने को लेकर ही बात आगे बढ़ी और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस घटना में तलवारबाजी से सुधाकर झा भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पुलिस जवान शहीद होकर मछली व्यवसाई सुधाकर झा की जान बचाने में सफल रहे।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: झारखंड के नये राज्पाल बने सीपी राधाकृष्णन
Next Article झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का प्रोफाइल

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.