Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा में चलेगी
अन्य खबरें

देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा में चलेगी

June 9, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
paud taxi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi. जेवर एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी के बीच देश की पहली पॉड टैक्सी परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। पीपीपी मॉडल पर बनने वाली इस परियोजना के विकासकर्ता के चयन के लिए अगले सप्ताह ग्लोबल टेंडर जारी होंगे।

14.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनाए जाएंगे

14.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। पॉड टैक्सी 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। संचालन शुरू होने पर इससे रोजाना करीब आठ हजार यात्री सफर करेंगे। इस पर 641.53 करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान है। परियोजना को मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यमुना प्राधिकरण ने परियोजना की डीपीआर केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड से बनाई है। लखनऊ में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिड इवैल्युवेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें वित्त और विधि विभाग के अधिकारियों के अलावा यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह भी शामिल हुए। बैठक में निविदा और अनुबंध पत्र को भी मंजूरी दी गई।पॉड टैक्सी कॉरिडोर एलिवेटेड होगा। एयरपोर्ट से प्रस्तावित फिल्म सिटी की दूरी छह किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर से औद्योगिक सेक्टर जुड़ेंगे। इसमें जेवर एयरपोर्ट, 60 मीटर रोड, 75 मीटर रोड, सेक्टर-32, सेक्टर-29, सेक्टर-33, सेक्टर-28 में दो और सेक्टर-21 में तीन समेत 12 स्टेशन बनेंगे।

जेवर एयरपोर्ट के चलते यहां आवाजाही के कई विकल्प होंगे। यमुना और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पहले से हैं। मुंबई एक्सप्रेसवे जोड़ा जा रहा है। एयरपोर्ट मेट्रो प्रस्तावित है। हाईस्पीड रेल भी गुजरेगी। अब पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। इस परियोजना के लिए यमुना प्राधिकरण के पास पहले से जमीन मौजूद है। पॉड टैक्सी 60 और 75 मीटर चौड़ी रोड के किनारे-किनारे चलेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ग्लोबल टेंडर में भाग लेने के लिए दो महीने का समय रहेगा। इसमें विकासर्ता कंपनी को 35 साल का लाइसेंस दिया जाएगा। पॉड टैक्सी से यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर भी जुड़ेंगे। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी पॉड टैक्सी के जरिए अपने कार्यस्थल तक पहुंच सकेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article80 लाख में बिक सकता है हिटलर की बीवी का प्यार
Next Article पीएम मोदी के खासमखास अधिकारियों में गिने जाते हैं वित्त मंत्री के दामाद प्रतीक

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.