Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 02:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत ने 500 स्टूडेंट्स को दिया अपॉइंटमेंट लेटर
Headlines

सीएम हेमंत ने 500 स्टूडेंट्स को दिया अपॉइंटमेंट लेटर

June 28, 2023No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज तकनीक का जमाना है। कल-कारखानों से लेकर आम जनजीवन में मशीनें जगह लेती जा रही है। ऐसे में आपका स्किल्ड होना हर हाल में जरूरी है। ऐसे में राज्य के युवाओं को स्किल्ड करने पर सरकार का विशेष जोर है। इसी कड़ी में राजधानी रांची में लगभग 300 करोड रुपए की लागत से कौशल विकास कॉलेज खोला जाएगा। यहां अलग-अलग युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मौका था प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित आईटीआई कौशल विकास कॉले/ नर्सिंग एवं कल्याण गुरुकुल के करीब 500 स्टूडेंट्स को अपॉइंटमेंट लेटर देने का। मुख्यमंत्री ने आईटीआई कौशल कॉलेज की छात्राओं द्वारा संचालित सेवा कैफे का भी उद्घाटन किया। युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ रहे है। एक बेहतर टीम से बेहतर राज्य बनाने का संकल्प पूरा कर रहे। जब युवा आगे बढ़ेंगे तो राज्य भी आगे बढ़ेगा। सभी के सहयोग से सशक्त और विकसित झारखंड बनाएंगे।

आर्थिक गतिविधियों को दे रहे हैं बढ़ावा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की गिनती देश के पिछड़े राज्यों में होती है। ऐसे में गरीबी और पिछड़ेपन से राज्य को कैसे निकालें, इस दिशा में तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की 80 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इन्हें जीविका के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को रख ध्यान में रखकर सरकार राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, ताकि ग्रामीण युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ा सकें।

आप चलेंगे तो  राज्य की अर्थव्यवस्था का पहिया घूमेगा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बेहतर आमदनी और बेहतर भविष्य के लिए युवाओं का पलायन होता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब युवा आगे बढ़ेंगे, अपने कार्यों को बेहतर तरीके से संपादित करेंगे तो निश्चित तौर पर राज्य की अर्थव्यवस्था का पहिया भी घूमेगा। सभी के सहयोग से सशक्त और विकसित झारखंड बनाएंगे।

सरकार ने जो योजनाएं बनाई, उसके मिल रहे हैं बेहतर परिणाम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती विशेषकर आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और बुजुर्गों के लिए सरकार ने जो योजनाएं बनाई है, उसके बेहतर और सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। इसमें जिन सहयोगियों को सरकार के साथ जोड़ा, उन्होंने भी पूरा सहयोग किया है। एक बेहतर टीम से बेहतर राज्य बनाने का संकल्प पूरा कर रहे हैं।

मेडिकल सर्किट करेंगे तैयार, कई कड़ियां जुड़ेंगी

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर शिक्षित ग्रामीण युवाओं को दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस दिया जा रहा है। इस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हम मेडिकल सर्किट बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके तहत चिकित्सकों के साथ दवा दुकान संचालक ऑनलाइन जुड़े रहेंगे ताकि इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर वे दवा मरीजों को दे सकें। सीएम ने कहा कि यह तो शुरुआत है। आने वाले दिनों में पंचायत स्तरीय दवा दुकानों में जाँच घर और एंबुलेंस सेवा आदि की भी कड़िया जुड़ेंगी।

कई बड़े समूहों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की जताई इच्छा, लड़के भी कर सकेंगे नर्सिंग कोर्स

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और अपोलो समूह ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की इच्छा बताई है। इनके द्वारा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोला  जाना है। इसके अलावा भी और कई अस्पताल राज्य में खुल रहे हैं। टाटा समूह द्वारा कुछ दिनों पहले रांची में आधुनिक कैंसर अस्पताल खोला गया है। ऐसे में नर्सिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए काफी संभावनाएं हैं। हमारी सरकार का निर्णय लिया है कि अब नर्सिंग कोर्सेज लड़के भी कर सकेंगे। इसके लिए जल्द सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

ट्रेनिंग देने वाली संस्थाएं अपने विद्यार्थियों का डेटाबेस सरकार से साझा करें

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जो भी संस्थाएं यहां के युवाओं को स्किल्ड करने के लिए प्रशिक्षण दे रही है, वे उसका डेटाबेस तैयार कर सरकार के साथ भी साझा करें, ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में सहूलियत हो। सरकार ने राज्य में निजी क्षेत्र में 40 हज़ार तक मासिक वेतन वाली नौकरियों में 75 प्रतिशत स्थानीय के लिए आरक्षित करने का कानून बनाया है। ऐसे में प्रशिक्षित युवाओं को यहां भी जॉब मिलेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के मंत्री चम्पई सोरेन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस कप्तान किशोर कौशल और प्रेझा फाउंडेशन के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती मौजूद थे।

Also Read This : पीएम मोदी ने चेताया, ‘मुसलमानों को बरगलाना विपक्ष की सियासी चाल’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम मोदी ने चेताया, ‘मुसलमानों को बरगलाना विपक्ष की सियासी चाल’
Next Article 1 जुलाई से बदलने जा रहा बहुत कुछ, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.