Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 08:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंटरनेट की दुनिया भी हिन्दी की कायल : खियांग्ते
Headlines

इंटरनेट की दुनिया भी हिन्दी की कायल : खियांग्ते

September 14, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खियांग्ते
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : हिन्दी एक सर्वव्यापी भाषा है। दुनिया भर में हिन्दी भाषा बोलने वाले लोग मौजूद हैं। इसकी लोकप्रियता के कारण ही इंटरनेट की दुनिया में भी हिन्दी भाषा के कंटेंट बहुतायत में मौजूद है। न्यूज़ चैनल बीबीसी आदि में भी हिन्दी भाषा में खबरों का प्रसारण किया जाता है। यह कहना है श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एल खियांग्ते का। मौका था कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह का।

घर पर संवाद की भाषा हो हिन्दी

खियांग्ते ने पढ़ाई से लेकर प्रशासनिक सेवा में आने तक हिन्दी भाषा को लेकर अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी की आवश्यकता सभी जगह है। इससे बचा नहीं जा सकता। दक्षिण से लेकर उत्तर, पूरब से पश्चिम तक हिन्दी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिज़ोरम जहां से वे आते हैं, वहां भी अब हिन्दी सीखने के लिए स्पोकेन हिन्दी की क्लास चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर पर संवाद की भाषा हिन्दी ही रखें।

सरकार का प्रयास है कि सभी विभागों में हिन्दी भाषा में हो कार्य

इस अवसर पर कार्मिक सचिव, प्रवीण टोप्पो ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि सभी सरकारी विभागों में हिन्दी भाषा में कार्य हो। उन्होंने कहा कि हिन्दी सहज भाषा है। हम जैसा हिन्दी में बोलते हैं, वैसा ही लिखते भी हैं। यह हिन्दी की अपनी विशेषता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी सर्व संपर्क की भाषा है। दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में अब हिंदी भाषा बोली और समझी भी जा रही है। विदेशों में हिन्दी स्वीकार की जा रही है। यही करण है कि दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषा हिन्दी है।

हिन्दी भाषा से जुड़ाव की अपील

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हिन्दी संपर्क की भाषा है, बाज़ार की भाषा है। उन्होंने हिन्दी भाषा को लेकर विस्तार से उसके विकास के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह भी हमें देखना होगा कि क्या हम हिन्दी भाषा को अपने व्यवहार, अपनी बोलचाल में ला रहे हैं। उन्होंने हिन्दी भाषा से जुड़ाव की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञान का सृजन अपनी भाषा में नहीं होगा तब तक भाषा की पहचान नहीं बन पाएगी।

इस अवसर पर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं लघु कथा प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक श्रीनिवासन एवं रांची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। समारोह में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से उड़ा लिया माल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से उड़ा लिया माल
Next Article ‘जवान’ के OTT राइट्स के लिए NETFLIX ने चुकाई 250 करोड़

Related Posts

झारखंड

गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

October 8, 2026
झारखंड

बदलाव की खामोश गूंज… बस्तियों में उम्मीद की अलख जगा प्रीति बनीं ‘झारखंड आइकॉन’

October 8, 2026
Headlines

फिल्मी स्टाइल में की थी लूट की कोशिश, 5 रोज के भीतर चार धराये

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026

गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

October 8, 2026

बदलाव की खामोश गूंज… बस्तियों में उम्मीद की अलख जगा प्रीति बनीं ‘झारखंड आइकॉन’

October 8, 2026

सहकारिता योजनाओं पर मंत्री सख्त, बोले- फाइलें अटकाना बंद करें, तुरंत निपटाएं पेंडिंग काम

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.