Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » समाज के सभी तबकों के विकास से ही राज्य का विकास संभव : सुदेश महतो
Headlines

समाज के सभी तबकों के विकास से ही राज्य का विकास संभव : सुदेश महतो

September 20, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुदेश महतो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि समाज के सभी तबके के विकास से ही राज्य का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज राज्य का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस अव्यवस्था को बदलने और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर वर्ग के युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा।

महतो मंगलवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उमेश सिंह भोक्ता ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा। हरमू मैदान में हजारों समर्थक जुटे और रैली के रूप में हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय अपने पारंपरिक वेशभूषा एवं ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। झारखंड के विभिन्न जिलों जैसे रांची, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

auto

महतो ने कहा कि राजनीतिक पटल पर राज्य के हर समाज, हर वर्ग का नेतृत्व हो, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, जिसके लिए आजसू पार्टी ऐसे सभी नेतृत्वकर्ताओं को मंच दे रही है ताकि राज्य के विकास में समाज के हर वर्ग की सहभागिता तय हो। समाज के सभी तबके को नेतृत्व देने से ही राज्य का विकास संभव है। राजनीति एकल नहीं सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने निजी हित के लिए फैसले लेने वाली इस सरकार ने लोगों के हित को कभी समझा ही नहीं। निजी हित के चलते ही गलत नीतियों का निर्माण हुआ, जिससे समाज के कुछ वर्ग पीछे छूट गए हैं।

मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए उमेश सिंह भोगता ने कहा कि पार्टी और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के विकास के प्रति विजन और स्पष्ट रोडमैप से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पूरे राज्य में अपने ऊर्जावान साथियों के साथ मिलकर पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी के बारे में जनता को अवगत करने का कार्य करेंगे।

मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत, पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में 8 किलो का IED व दो स्पाइक हॉल मिला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाईबासा में 8 किलो का IED व दो स्पाइक हॉल मिला
Next Article रांची में रेल चक्का जाम को लेकर DC-SSP का संयुक्तादेश

Related Posts

Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.