Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 04:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़े-बड़े औरंगजेब आए और चले गए लेकिन सनातन को मिटा नहीं सके : धामी
Headlines

बड़े-बड़े औरंगजेब आए और चले गए लेकिन सनातन को मिटा नहीं सके : धामी

September 20, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सनातन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Sagar : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का जो ठगबंधन है, उससे सावधान रहने की जरूरत है। ठगबंधन में शामिल कई नेता सनातन धर्म पर हमले कर रहे हैं। वे सनातन को बीमारी बताकर उसे खत्म करने की बात करते हैं। सनातन को खत्म करने के लिए बड़े-बड़े औरंगजेब आए और चले गए, लेकिन सनातन को मिटा नहीं सके।

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान सागर जिले के खुरई में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ठगबंधन के ज्यादातर नेता भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रहे हैं, इसलिए उन्हें ‘भारत’ शब्द से चिढ़ है। सभा को मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

मोदी सरकार ने पूरे किये पार्टी के सभी संकल्प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने अपने सभी संकल्प पूरे किए हैं। भाजपा सरकार ने संकल्प लिया था कि राम मंदिर बनाएंगे। यह संकल्प अब पूरा होने की ओर है और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। चाहे 370 हटाने की बात हो या श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने की बात, भाजपा ने अपने सभी संकल्प पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक ताकत बढ़ी है। प्रधानमंत्री भारत को विश्व का सिरमौर और शक्तिशाली बनाने का कार्य कर रहे हैं।

उत्तराखंड देवभूमि तो बुंदेलखंड वीरों की भूमि

धामी ने कहा कि उत्तराखंड यदि देवभूमि है तो बुंदेलखंड वीरों की भूमि है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल हमेशा जनता के लिए धड़कता है। वर्ष 2003 की तुलना में आज का मध्यप्रदेश विकसित और समृद्ध है। बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। धामी ने सागर में बिताए बचपन के दिनों का भी जिक्र किया।

कांग्रेस ने कर दी थी प्रदेश की दुर्दशा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश की सड़कों की हालत बहुत ख़राब थी। पता ही नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं, या गड्ढों में सड़क है। लेकिन 2003 के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और प्रदेश के विकास को गति मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर भरोसा मत करना उसने हर वर्ग को छला है। किसानों से दो लाख का कर्ज़ माफ़ करने को कहा था, लेकिन क्या किसानों का कर्ज़ माफ़ हुआ? युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने को कहा था, लेकिन किसी को मिला क्या?

इसे भी पढ़ें : पेट दर्द से तड़पती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेट दर्द से तड़पती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
Next Article Bihar Cabinet : 45 एजेंडों पर मुहर

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.