Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 08:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » याद किए गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
बिहार

याद किए गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

September 23, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामधारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Begusarai : अपनी कलम से राष्ट्रीयता से लेकर श्रृंगार रस तक का भाव जगाने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 115 वीं जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रकवि के जन्मभूमि बेगूसराय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत दिनकर कला भवन परिसर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में माल्यार्पण किया गया। मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार एवं महापौर पिंकी देवी सहित प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि हमारे जिला बेगूसराय के सिमरिया में पैदा हुए राष्ट्रकवि दिनकर हिंदी साहित्य के आधार स्तंभ हैं। दिनकर की प्रासंगिकता आज के समय में भी महत्वपूर्ण है। उनकी रचनाएं आजादी के समय और आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रही है। हम सब उनके कृतज्ञ हैं, उन्होंने जो साहित्य दिया, उससे प्रेरणा लेते रहें, रचनाओं को अमर रखें।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं ने आजादी से पहले देश के युवाओं में जोश भरा। आजादी के संघर्ष में उनकी कविताओं से उपजी ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी कविताएं और रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को पढ़नी चाहिए, प्रेरित होनी चाहिए। दिनकर की रचनाएं इसी प्रकार भविष्य में भी उत्साहित करती रहेगी।

दूसरी ओर सुबह से ही एक ओर सोशल मीडिया पर राष्ट्रकवि को याद किया जा रहा है। अहले सुबह से ही हजारों लोग राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचनाओं, कविताओं के माध्यम से उन्हें याद कर नमन कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय सहित अन्य संघ-संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : हमलोग तो शुरू से चाहते थे कि महिला आरक्षण बिल पास हो : नीतीश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में ईडी ऑफिस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
Next Article जमीन के लफड़े में चाचा को ईट से कूच डाला

Related Posts

बिहार

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026
बिहार

बिहार में अब गुल नहीं होगी बत्ती, ₹1.88 लाख करोड़ के महा-निवेश का रोडमैप तैयार

October 8, 2026
Headlines

प्यास का सौदागर बना सिनेमा हॉल, कोर्ट ने निकाल दी हेकड़ी

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026

गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

October 8, 2026

बदलाव की खामोश गूंज… बस्तियों में उम्मीद की अलख जगा प्रीति बनीं ‘झारखंड आइकॉन’

October 8, 2026

सहकारिता योजनाओं पर मंत्री सख्त, बोले- फाइलें अटकाना बंद करें, तुरंत निपटाएं पेंडिंग काम

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.