Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 10:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुझे पद की लालसा नहीं है : सीएम नीतीश कुमार
Headlines

मुझे पद की लालसा नहीं है : सीएम नीतीश कुमार

September 25, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। वह अभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। सोमवार को स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्होंने यह बात कही।

सीएम नीतीश कुमार सोमवार को राजेन्द्र नगर, रोड नम्बर-3 स्थित पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं। उन्होंने आईएनडीआईए गठबंधन की अगली बैठक कब होगी और आगे की रणनीति क्या होगी, इस सवाल पर कहा कि कमेटियां बन गई हैं, मीटिंग हो रही है। हम इस काम में उन लोगों को सुझाव दे रहे हैं, सभी लोग लगे हुए हैं। आगे सबकुछ तय कर लिया जाएगा।

खुसरूपुर में दलित महिला के साथ हुई घटना से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ भी कोई घटना होती है तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। कोई भी गड़बड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में आप शामिल हुए हैं लेकिन उनकी पार्टी के लोग शामिल नहीं हुए हैं, पत्रकारों के इस प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि जो पहले साथ थे लेकिन आज इस कार्यक्रम में नहीं आए तो वे जानें। स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को लेकर जो चीज पहले से सरकार की ओर से तय की हुई है, उसमें सब लोग आते हैं। हम तो सबकी इज्जत करते हैं, सबका सम्मान करते हैं। हम सब लोगों के लिए काम कर रहे हैं। आगे भी हमलोग विकास का काम यूं ही करते रहेंगे। हम बार-बार कहते हैं कि हम पत्रकारों के पक्षधर हैं।

एनडीए की तरफ झुकाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश ने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं। हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

आज कैबिनेट बुलाई गई है, इसपर सीएम ने कहा कि कैबिनेट की बैठक कल होनी थी लेकिन डिप्टीसीएम तेजस्वी प्रसाद यादव को बाहर जाना है इसलिए आज ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और कोई विशेष बात नहीं है। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जाएगी, इसपर सीएम ने कहा कि वो काम लगभग पूरा कर लिया गया है, रिपोर्ट के तैयार होते ही पब्लिश कर दिया जाएगा।

आपके जाने के बाद भाजपा नेता सुशील मोदी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। इस पर सीएम ने कहा कि समय पर आने में क्या ऐतराज था, जिसको जो मन में है करे, मुझे इससे क्या लेना-देना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअभी भी दोहरे मानकों की है दुनिया : जयशंकर
Next Article सीएम ने करम पर्व की दी शुभकामनाएं

Related Posts

Headlines

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.