Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तमिलनाडु में राजभवन पर फेंके पेट्रोल बम, हिरासत में हिस्ट्रीशीटर
Headlines

तमिलनाडु में राजभवन पर फेंके पेट्रोल बम, हिरासत में हिस्ट्रीशीटर

October 26, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पेट्रोल बम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chennai : तीन दिन पहले जेल से रिहा हुए 39 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को चेन्नई में राजभवन के सामने पेट्रोल बम फेंकने के इल्जाम में गिंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनोथ उर्फ करुक्का विनोद के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक, इस बात से नाराज था कि राज्यपाल आरएन रवि ने जेल से उसकी समयपूर्व रिहाई पर सहमति नहीं दी। उसने राजभवन के सामने दो पेट्रोल बम फेंके।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम राजभवन के सामने दो पेट्रोल बम फेंके गए। यह बम एक प्रकार का मोलोटोव कॉकटेल है, जिसे फेंकने से पहले आग से जलाया जाता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

नंदनम में एसएम नगर के निवासी विनोद को फरवरी 2022 में टी नगर में स्थित तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य कार्यालय- कमलालयम पर तीन पेट्रोल बम फेंकने के बाद भी गिरफ्तार किया गया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट- एनईईटी) पर भाजपा के रुख के खिलाफ विरोध व्यक्त करने के लिए बम फेंके थे। एक साल की कैद के बाद उसे तीन दिन पहले रिहा किया गया। बुधवार को, उसने राजभवन पर दो बम फेंके और फिर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से दो और पेट्रोल बम बरामद किये।

रिपोर्टों के अनुसार, विनोद ने कथित तौर पर 2015 में सरकार द्वारा संचालित टीएएसएमएसी शराब की दुकान और 2017 में तेन्नमपेट पुलिस स्टेशन के सामने पेट्रोल बम फेंके थे। उसके खिलाफ कम से कम 14 मामले दर्ज हैं जिसमें चार हत्या के प्रयास के मामले और 10 अन्य संगीन आपराधिक मामले भी चल रहे हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि यह घटना तमिलनाडु में वास्तविक कानून-व्यवस्था की स्थिति का प्रतिबिंबित करती है। उन्होने इसके लिए द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसने फरवरी 2022 में चेन्नई में भाजपा के तमिलनाडु मुख्यालय पर हमला किया था। ये लगातार हमले यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि डीएमके सरकार इन हमलों को प्रायोजित कर रही है।

इसे भी पढ़ें : रघुवर दास बनेंगे ओडिशा के 26वें गवर्नर, 31 अक्टूबर को लेंगे शपथ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरघुवर दास बनेंगे ओडिशा के 26वें गवर्नर, 31 अक्टूबर को लेंगे शपथ
Next Article पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, नौ जख्मी

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.