Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 12:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 1.11 करोड़ की कई योजनाओं से जोड़े जाएंगे वापस लौटे श्रमिक
Headlines

1.11 करोड़ की कई योजनाओं से जोड़े जाएंगे वापस लौटे श्रमिक

December 1, 2023No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
श्रमिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से आज उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। सीएम के निर्देश पर राज्य के श्रमिकों और उनके परिजनों को आज एयरलिफ्ट कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची लाया गया। रांची आने वाले श्रमिकों में विश्वजीत कुमार वर्मा (गिरिडीह), सुबोध कुमार वर्मा (गिरिडीह), अनिल बेदिया (रांची), राजेंद्र वेदिया (रांची), सुकराम बेदिया (रांची), टिंकू सरदार (जमशेदपुर), गुणधार नायक (जमशेदपुर), रंजीत लोहार (जमशेदपुर), रविंद्र नायक (जमशेदपुर), समीर नायक (जमशेदपुर), भुक्तु मुर्मू (जमशेदपुर), महादेव नायक (चाईबासा), चमरा उरांव (खूंटी), विजय होरो (खूंटी), गणपति होरो (खूंटी) शामिल हैं।

राज्य सरकार के पदाधिकरियों की टीम भेजी थी उत्तराखंड

सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात करने पहुंचे सभी श्रमिकों से कहा कि श्रमिकों के साथ है राज्य सरकार। वर्तमान राज्य सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जल्द देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस इकरारनामा के तहत प्रवासी मजदूरों को हमारी सरकार हरसंभव मदद कर सकेगी। सीएम ने कहा कि लोगों को हुनरमंद बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। विगत कुछ महीनों में ही युवाओं को हुनरमंद बनाकर कई निजी क्षेत्रों में हजारों नौकरियां दी गयी हैं। इसके साथ-साथ सरकार सरकारी नौकरियों के तहत भी नियुक्तियां दे रही है।

सीएम ने कहा कि जब आप श्रमिक भाइयों के टनल हादसे में फंसने की सूचना मिली तब आपके परिजनों के साथ-साथ पूरे राज्य वासियों के लिए भी काफी चिंता का और डरावना समय रहा। हम सभी लोग आपके सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे थे। राज्य सरकार ने आपके सकुशल घर वापसी के लिए अधिकारियों की टीम को उत्तराखंड भेजने का काम किया। आप सभी को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। आपके परिजनों को कोई तकलीफ न हो इस निमित्त हमारे पदाधिकारी दिन-रात लगे रहे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साहस, धैर्य और बहादुरी की भी सराहना की।

सीएम ने सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया

सीएम हेमंत सोरेन ने मौजूद श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए निर्देश दिया है। सीएम ने श्रमिकों को अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड योजना, ग्राम गाड़ी योजना समेत अन्य योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि कहा कि मैं स्वयं आपके रोजगार और आपको दिए जाने वाले योजनाओं की मॉनिटरिंग करूंगा।

सीएम ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे आप सभी श्रमिक सकुशल अपने राज्य एवं घर आ वापस आ गए हैं यह आपके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे राज्यवासियों के लिए खुशी की बात है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

यहां याद दिला दें कि 12 नवंबर के बाद उत्तराखंड के निर्माधीन सिलक्यारा टनल हादसे में 41 श्रमिक 16 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें विभिन्न रेस्क्यू टीमों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद वहां से निकाला गया। इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों की एक टीम भी उत्तराखंड में मौजूद थी और वहां मौजूद श्रमिकों के परिवारजनों तथा फंसे हुए श्रमिकों की हरसंभव मदद कर रही थी।

ये रहे मौजूद

मौके पर श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक विनोद सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : दूसरों की मजदूरी नहीं, अपना काम करें, सरकार मदद को तैयार : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम ने पलामू को दी योजनाओं की सौगात, क्या बोल गये… जानें
Next Article अब पलामू में पोस्टरबाजी

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.