Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 10:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम ने पलामू को दी योजनाओं की सौगात, क्या बोल गये… जानें
Headlines

सीएम ने पलामू को दी योजनाओं की सौगात, क्या बोल गये… जानें

December 1, 2023No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योजनाओं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Palamu : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के दरवाजे तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना है। सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हर गरीब और जरूरतमंद की समस्याओं का समाधान उसके घर पर मिले, इसलिए हर पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद है। आप सभी इन शिविरों में आकर कल्याणकारी योजनाओं से जुडें। मौका था पलामू में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का।

हर शिविर पर मैं नजर रख रहा हूं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहे सभी शिविरों पर मैं नजर रख रहा हूं। जिन शिविरों में जा रहा हूं, वहां यह देखने का प्रयास कर रहा हूं कि वास्तव में लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि शिविरों में मेला जैसा माहौल है। लोगों में उत्साह चरम पर है और योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभिन्न काउंटरों पर भीड़ उमड़ रही है।

एक आवेदन पर आपकी समस्या का होगा समाधान

सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से कहा कि चाहे आपको राशन कार्ड बनवाना हो या पेंशन योजना का लाभ लेना। जाति, आवासीय, शैक्षणिक या अन्य प्रमाण पत्र की जरूरत हो या फिर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ना चाहते हैं। आपको प्रखंड और डीसी ऑफिस का अब बार-बार चक्कर नहीं लगाना होगा। “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविरों में आप आएं। आपको यहां आपकी जरूरत के अनुकूल योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही आपकी समस्या का भी समाधान होगा।

जिस अधिकारी को आप जानते-पहचानते नहीं है, वे आपके दरवाजे पर योजनाओं की पोटली लेकर आ रहे हैं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की ग्रामीण जनता जिस बीडीओ-सीओ, दारोगा, कलेक्टर और एसपी को पहचानते तक नहीं है, वे पूरी टीम के साथ आपके दरवाजे पर योजनाओं की पोटली लेकर आ रहे हैं। आप इन योजनाओं को अपने घर के अंदर ले जाएं। हमारी सरकार पूरे मान-सम्मान के साथ आपको अपना हक-अधिकार देने का काम कर रही है।

यह सरकार आपके हर सुख-दु:ख में आपके साथ है

सीएम ने कहा कि यह राज्य की जनता के द्वारा चलाई जा रही सरकार है। आपने हमें राज्य चलाने का जिम्मा दिया है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम जनता की सेवा करें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह सरकार आपकी हर दुःख-सुख में आपके साथ खड़ी है। आपकी जो भी समस्याएं और परेशानियां होंगी, उसे दूर किया जाएगा।

हम जो कहते है, उसे अवश्य करते हैं

सीएम ने कहा कि हम जो कहते हैं उसे अवश्य पूरा करते हैं। राज्य कैसे आगे बढ़े, इसे लेकर लगातार चिंतन मंथन करते हुए रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं। जब से हमारी सरकार वजूद में है, कोरोना महामारी और सुखाड़ जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों के बीच भी राज्य की जनता को राहत देने का काम किया गया और अब विकास की रफ्तार को गति दी जा रही है। हमने झारखंड को वर्ष 2025 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हम इस राज्य को अपने दम पर खड़ा करेंगे, जहां उसे किसी से सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी।  अपने बलबूते इस राज्य को अव्वल राज्यों की श्रेणी में लाएंगे।

झारखंड की आत्मा गांवों में बसती है और किसान गांव के रीढ़ हैं

सीएम ने कहा कि झारखंड की आत्मा गांवों में बसती है और किसान गांव के रीढ़ हैं। ऐसे में सरकार किसानों को सशक्त और उनकी आय बढ़ाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। किसानों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से किसानों को फलदार पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दीदी-बाड़ी योजना के जरिए बागवानी से जोड़ा जा रहा है। पूरे राज्य में किसान पाठशाला खोले रहे हैं, जहां कृषि की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जा रही है। हर खेत में पानी पहुंचे, इसके लिए सिंचाई योजनाओं पर तेज गति से काम हो रहा है। किसानों की सहायता के लिए कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बना रही है।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत अब हर पशु का होगा बीमा, लाभुकों को भैंस भी दिया जाएगा

सीएम ने कहा कि अब मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को जो भी जानवर दिए जाएंगे, उसका बीमा भी होगा, ताकि पशुओं की मौत होने पर किसानों को आर्थिक नुकसान ना उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभुकों को अब भैंस भी मिलेगा।

मजदूरों के हितों का पूरा ख्याल रख रहे हैं

सीएम ने कहा कि झारखंड से बड़ी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं। इन प्रवासी मजदूरों के हित में भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस सिलसिले में हमारी सरकार विभिन्न राज्यों से करार करने जा रही है। इससे अगर किसी राज्य में झारखंड के किसी मजदूर को किसी तरह की समस्या होगी तो उनकी मदद के लिए राज्य सरकार आगे आएगी। मुख्यमंत्री ने मजदूरों से कहा कि वे अपना निबंधन श्रम विभाग के पोर्टल पर जरूर कराएं, ताकि सरकार के पास पूरा डाटा रहे कि कौन मजदूर किस राज्य में काम करने गया है।

आपने जो सपना देखा है, उसे पूरा करने का काम सरकार करेगी

सीएम ने कहा कि यहां के नौजवानों ने अपने भविष्य को लेकर जो सपना देखा है, उसे पूरा करने का काम सरकार करेगी। सरकार यहां के बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाने को तैयार है। यहां के नौजवानों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने और  विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहयोग कर रही है। नौजवान सरकार की योजनाओं से जुड़कर अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। वहीं, हजारों की संख्या में सरकारी नियुक्तियां हो रही हैं । निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से  स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को सरकार के द्वारा पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है।

अब बच्चियां पढ़-लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनेंगी

सीएम होमंत सोरेन ने कहा कि अब बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी। बच्चियों को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है ।अब यहां की बच्चियां पढ़-लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनेंगी।

युवा राज्य के साथ युवाओं को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा

सीएम ने कहा कि झारखंड युवावस्था में कदम रख चुका है। पिछले दो दशक के दौरान झारखंड की किसी ने चिंता नहीं की। इस वजह से यह राज्य पिछड़ता चला गया। लेकिन, हमारी सरकार सभी के सहयोग से झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने को तैयार है। इसके लिए युवाओं को युवा राज्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

सीएम ने योजनाओं का दिया तोहफा

सीएम ने मौके पर 100 करोड़ 69 लाख 89 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित 113 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 75 योजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं पर करीब 104 करोड़ रुपए ख़र्च होंगें। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 6 लाख 53 हज़ार 152 लाभुकों के बीच करीब 68 करोड़ 67 लाख रुपए की परिसंपत्ति बांटी।

ये रहे मौजूद

मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक रामचंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी और एसपी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दूसरों की मजदूरी नहीं, अपना काम करें, सरकार मदद को तैयार : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदूसरों की मजदूरी नहीं, अपना काम करें, सरकार मदद को तैयार : सीएम हेमंत
Next Article 1.11 करोड़ की कई योजनाओं से जोड़े जाएंगे वापस लौटे श्रमिक

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.