Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 07:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म
Headlines

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म

December 8, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महुआ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

New Delhi : तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा की लोकसभा की सदस्यता शुक्रवार को खत्म कर दी गई। लोकसभा ने महुआ मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद इसे पास कर दिया। रिपोर्ट में महुआ की सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की गई थी। एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने लोकसभा में शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट रखी। पूरी रिपोर्ट 106 पन्ने की है। सदस्यता खत्म करने के फैसले के बाद पूरे विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर गया। इसी के साथ लोकसभा की कार्यवाही 11 दिसंबर यानी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

यहां याद दिला दें कि बीते दिनों भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर प्रश्न पूछने का इल्जाम लगाया था। उन्होंने इन आरोपों पर जांच समिति से जांच कराए जाने की मांग की थी। दूबे के इल्जाम पर लोकसभा अध्यक्ष ने मामले को संसद की आचार समिति को भेज दिया था। दुबे का आरोप था कि महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से प्रश्न पूछे जाने के एवज में “गिफ्ट” लिए हैं। इन आरोपों को हीरानंदानी ने भी स्वीकार किया है।

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच सदन में पेश की गई। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त फैसले लेने होंगे। उन्होंने रिपोर्ट पर चर्चा के लिए आधा घंटे का समय तय किया, जिसे कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्यों ने नाकाफी बताया था। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने मांग की कि स्वयं महुआ मोइत्रा को इस संबंध में अपना पक्ष रखने दिया जाए। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि साल 2005 में इसी तरह के मामले में 10 सांसदों को निलंबित किया गया था। उस दौरान लोकसभा अध्यक्ष रहे सोमनाथ चटर्जी ने सदस्यों को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी थी। जोशी की ओर से पेश प्रस्ताव पर विचार करने के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया और महुआ के निष्कासन के प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आचार समिति की रिपोर्ट बहुत लंबी है। ऐसे में सदस्यों को इसको पढ़ने का और समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर आज कोई फैसला न लिया जाए। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने भी चर्चा के दौरान कहा कि महुआ पर आरोप लगे हैं, लेकिन उनको अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। यह न्याय संगत नहीं है। कोई भी आचार समिति दंड देने की सिफारिश नहीं कर सकती है उसे सिर्फ रिपोर्ट पेश करने का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें : हल्दी लगने से पहले काजल के साथ कांड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहल्दी लगने से पहले काजल के साथ कांड
Next Article झारखंड के छोरे ने लंदन में लहराया परचम, सीएम हेमंत को कहा- थैंक्यू

Related Posts

Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.