Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 11:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत सरकार के चार साल पूरे, सूबे को मिली 4547.69 करोड़ की सौगात
Headlines

हेमंत सरकार के चार साल पूरे, सूबे को मिली 4547.69 करोड़ की सौगात

December 29, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : युवा सीएम हेमंत सोरेन की लीडरशिप में राज्य सरकार ने आज अपने कार्यकाल के सफल चार साल पूरे कर लिए। इन चार सालों में विकास के कई नए आयाम बनाये गये, जो आज झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सीएम ने सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी। इन तोहफों में कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है। यह सब इस राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Advertisement

सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर रांची में आज सीएम ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़ रुपए होंगे खर्च होंगे। इनमें कृषि विभाग की 2, खाद्य आपूर्ति विभाग की 2, परिवहन विभाग की 1, स्वास्थ्य विभाग की 23, कल्याण विभाग की 7, जल संसाधन विभाग की 3, नगर विकास एवं आवास विभाग की 8, ग्रामीण विकास विभाग की 1, आरइओ की 211, पाक निर्माण विभाग की 58 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 7 योजनायें हैं। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं  का शिलान्यास हुआ,  उसमें रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, रांची के धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपरपज ऑडिटोरियम शामिल है।

20 योजनाओं का हुआ लोकार्पण

सीएम हेमंत सोरेन ने 849.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 3, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की 1-1, पथ  निर्माण विभाग की 6, आरईओ की 4 और नगर विकास एवं आवास विभाग की 3 योजना है। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य और खूंटी के कर्रा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल है।

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नव चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र

सीएम ने मौके पर स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 307 मेडिकल अफसर और कर्मियों एवं शिक्षा विभाग में पीजीटी टीचर तथा लैब असिस्टेंट के लिए चयनित 662 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं, विभिन्न विभागों की कलमकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटी।

“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” के पूरे कार्यक्रम में 12815 योजनाओं की मिली सौगात

सीएम हेमंत सोरेन ने 24 नवंबर से शुरू हुए “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” के तीसरे चरण के तहत सभी 24 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 9268 करोड रुपए की लागत से 12815 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। वहीं, इस दौरान 3109968 लाभुकों के बीच करीब 3814.84 करोड रुपए की परिसंपत्तियां बांटी।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • उद्योग विभाग और टिनप्लेट कंपनी, कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।
  • जनजातीय शोध संस्थान द्वारा जनजातीय संस्कृति पर तैयार किए गए 6 पुस्तकों का हुआ विमोचन।
  • “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम की  उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का हुआ विमोचन।

इसे भी पढ़ें : सविता के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सन्न रह गये घरवाले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइज्जत लूटने वाला पुलिस का ड्राइवर सस्पेंड, नौकरी भी खतरे में
Next Article गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में नहीं दिखेगी इस राज्य की झांकी

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.