Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 12:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोना तस्करों को BSF की तीखी चोट, 72 घंटे में धरा 15 करोड़ का गोल्ड
Headlines

सोना तस्करों को BSF की तीखी चोट, 72 घंटे में धरा 15 करोड़ का गोल्ड

January 25, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BSF
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Kolkata : दक्षिण बंगाल बॉर्डर पर BSF के अलर्ट जवानों ने अपने लगातार प्रयासों से सोना की तस्करी करने वाले गिरोह की कमर तोड के रख दी है। चौथे दिन सोने की एक और बड़ी जब्ती कर तस्करों को तीखी चोट दी है। राउतुबारी सीमा चौकी पर तैनात BSF 84वीं वाहिनी के जवानों ने सोने की तस्करी के प्रयास को विफल कर, पश्चिम बंगाल के नदिया जिला की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सोने की छह ईंटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर सोने की इन ईंटों को बांग्लादेश से भारत में तस्करी का प्रयास कर रहा था। जब्त सोने के ईंटों का वजन 7 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत चार करोड़ 51 लाख 18 हजार 500 रुपए है। गुरुवार को बीएसएफ के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को राउतबारी सीमा चौकी के जवानों को बीएसएफ के खुफिया विभाग से सोने की तस्करी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद जवानों ने इलाके में हाथीशाला ट्राई जंक्शन के पास एक घात लगाया। रात करीब 8.30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आते दिखा। जिसकी पहचान खुफिया विभाग द्वारा की गयी। इसके बाद जवानों ने उसको पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसके पास से सोने की छह ईंटे व एक तेज धार वाला हथियार बरामद हुआ। इसके बाद BSF के जवानों ने सोने को जब्त कर लिया। उसकी पहचान सदरुल मंडल (26) के रूप में की गई है। वह बंगाल के नदिया जिले के हाथीसला ग्राम (घोषपारा) का रहने वाला है। पूछताछ में सदरुल मंडल ने बताया कि वह जल्दी से बड़ी रकम कमाना चाहता था। इसके लिए वह तस्करी का रास्ता चुना। उसने खुलासा किया कि कथलिया घाट पर कछेर अली मंडल से सोना प्राप्त किया और भैरव नदी पार करके तीन गच्चा घाट से बाइक से हाथीशाला की ओर जा रहा था। पर रास्ते में हाथीशाला घोषपारा के सामने अमूल डेयरी शॉप के पास बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसको यह सोने कि खेप नदिया के ही रामकृष्णपुर, महेशबथान में किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था। इसके लिए उसे 1000 रुपये मिलने थे।

72 घंटे में 9.80 करोड़ (15.4 किलोग्राम सोना) किया जब्त

दूसरी ओर, जवानों की इस उपलब्धि पर दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने खुशी जताई है। कहा कि बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत ने 26 जनवरी के दौरान भारत बांग्लादेश सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट शुरू किया हुआ है जिसके चलते सीमा पर चौकसी और ज्यादा बढ़ा दी है। इसकी कारण पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 9.80 करोड़ की कीमत का कुल 15.4 किलोग्राम सोना जब्त किया है। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुख्यात तस्कर गरीब और भोले-भाले लोगों को कम पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने सीमा पर रहने वाले लोगों से अपील की कि अगर उन्हें सोने की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वे इसकी जानकारी बीएसएफ के सीमा साथी हेल्पलाइन नंबर 14419 पर दे सकते हैं। इसके अलावा साउथ बंगाल फ्रंटियर ने एक और नंबर 9903472227 भी जारी किया है। व्हाट्सएप संदेश या सोने की तस्करी से जुड़े वॉइस मैसेज भी भेजे जा सकते हैं। पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : अयोध्या जाने को तीन विक्लप, बस-ट्रेन या प्लेन, कहां से कौन सी सेवा… जानें डिटेल्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिराना गोदाम में लगी भयंकर आग
Next Article अयोध्या सहित 21 जिलों में ऑरेंज, 17 में येलो और 18 में रेड अलर्ट

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.