Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 10:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महज एक हजार रुपये देकर करवा दिया बाप का खू*न
Headlines

महज एक हजार रुपये देकर करवा दिया बाप का खू*न

February 9, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Koderma : जमीन-जायदाद के लफड़े में बेटे समसुल अंसारी ने अपने बाप सकुर अंसारी का मर्डर करवा दिया। इस काम के लिए समसुल ने द्वारिका तुरी से तीन लाख में सौदा तय किया। एडवांस के तौर पर महज एक हजार रुपये दिये गये थे। इल्जाम है कि एडवांस लेकर संदेही गुनहगार द्वारिका तुरी ने सकुर अंसारी की हत्या कर दी। बीते 5 फरवरी को प्रतियासिंगहा जंगल में ले जाकर उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। यह जंगल कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में आता है। इस बात का खुलासा आज कोडरमा के पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने किया। SP ने बताया कि मृतक सकुर अंसारी की चार बेटे हैं। पिता बेटों में जमीन-जायदाद का बंटवारा करना चाहता था। पर समसुल अंसारी सारी संपत्ति अकेले हड़पना चाहता था। उसने पिता को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। समसुल ने पहले भी एक शख्स को 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पर वह शख्स पैसे लकर भाग गया था। इसके बाद उसने द्वारिका से कॉन्टैक्ट किया और द्वारिका ने सकुर का काम तमाम कर दिया।

SP ने मीडिया को बताया कि गुजरे पांच फरवरी को नवलशाही थाना क्षेत्र के प्रतियासिंगहा जंगल से एक डेड बॉडी मिली थी। उसकी शिनाख्त सकुर अंसारी के तौर पर की गई। मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। डीएसपी पुरूषोत्तम कुमार सिंह और थानेदार प्रताप सोनी की देखरेख में टीम गठित की गई। तफ्तीश के दौरान गठित टीम ने समसुल अंसारी और द्वारिका तुरी को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि बीते सकुर अंसारी अपने सबसे छोटे बेटे को जायदाद में ज्यादा हिस्सा देना चाहता था। जो इसे मंजूर नहीं था। समसुल ने रास्ते का कांटा बने अपने पिता को मारने के लिए सुपारी दे डाली। बीते 4 फरवरी को द्वरिका समसुल को लेकर जंगल गया। वहां, कुछ महिलाओं ने उशे देख लिया। उस दिन द्वारिका वापस लौट गया। दूसरे दिन फिर समसुल को लेकर जंगल चला गया और उसका काम तमाम कर दिया। पुलिस ने समसुल अंसारी और द्वारिका तुरी को गिरप्तार कर लिया है। वहीं घटना में इस्तमाल कुल्हाड़ी, कपड़ा और मोबाइल बरामद कर लिया है।

दोनों को दबोचने में डीएसपी पुरूषोत्तम कुमार सिंह, थानेदार प्रताप सोनी, एसआई रंजीत कुमार और एसआई ऋषिकेश कुमार सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : PLFI का मोस्ट वांटेड ‘बच्चा’ धराया, SDPO क्या बता गये… जानें

इसे भी पढ़ें : सड़क पर उतरे हजारों गुस्साए किसान, धारा 144 लागू… जानें कहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपांच जिला कल्याण पदाधिकारी बदले गये… देखें लिस्ट
Next Article गरीबों के खाते में 74 करोड़ ट्रांसफर, क्या बोल गये सीएम चंपई… जानें

Related Posts

Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.